BREAKING
FAC News
Back

IIT बॉम्बे का बड़ा फैसला: छात्र की मौत के बाद हॉस्टल के कमरों से हटाए जाएंगे सीलिंग फैन; मुंबई क्राइम ब्रांच खंगाल रही CCTV फुटेज

Tabish | | views
IIT बॉम्बे का बड़ा फैसला: छात्र की मौत के बाद हॉस्टल के कमरों से हटाए जाएंगे सीलिंग फैन; मुंबई क्राइम ब्रांच खंगाल रही CCTV फुटेज

मुंबई:IIT बॉम्बे परिसर में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र साहिल वाकोडे की दुखद मौत के बाद संस्थान प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। परिसर और हॉस्टल के कमरों से सभी सीलिंग फैन (छत के पंखे) हटाए जाएंगे। संस्थान ने फैसला लिया है कि अब छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर हॉस्टल के कमरों में छत के पंखों की जगह वॉल-माउंटेड (दीवार पर लगने वाले) पंखे लगाए जाएंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हॉस्टल में पंखे बदलने को लेकर चर्चा इसी साल जुलाई में एक अन्य छात्र की मौत के बाद से ही शुरू हो गई थी।


बीटेक छात्र साहिल वाकोडे का शव 18 सितंबर की शाम को हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला था। इस घटना के बाद से ही आईआईटी बॉम्बे के छात्रों में गहरा आक्रोश है। साहिल की मौत के बाद से ही छात्र संस्थान प्रशासन के खिलाफ परिसर में लगातार 5 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के बढ़ते विरोध और मांग के बीच ही प्रशासन ने कमरों से सीलिंग फैन हटाने की प्रक्रिया को तेजी से लागू करने का काम शुरू किया है।

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है जांचइधर, साहिल की मौत के मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच मामले की गहन जांच में जुट गई है। पुलिस टीम एग्जाम हॉल, पूरे कैंपस और हॉस्टल परिसर की CCTV फुटेज को बारीकी से खंगाल रही है।अधिकारियों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज की शुरुआती जांच में साहिल आखिरी बार एग्जाम हॉल से निकलकर हॉस्टल की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। फुटेज के अनुसार, हॉस्टल पहुंचने के बाद वह अपने कमरे के अंदर गया और फिर इसके बाद वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News