BREAKING
FAC News
Back

इंडो-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी, पुलिस और SSB ने संभाला मोर्चा

Tabish | | — views
इंडो-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी, पुलिस और SSB ने संभाला मोर्चा

नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा और दीपावली को लेकर तिकोनी मोड़ पर संयुक्त पेट्रोलिंग, संदिग्धों और वाहनों की हुई जांच


ब्यूरो रिपोर्ट फरियाद अली


उ.प्र. श्रावस्ती। आगामी नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा और दीपावली के मद्देनजर इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में सीमावर्ती इलाकों में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त पेट्रोलिंग लगातार जारी है।


इसी क्रम में बुधवार को थाना मल्हीपुर पुलिस और SSB के जवानों ने इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र के तिकोनी मोड़ पर संयुक्त गश्त की। इस दौरान सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी गई। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच करने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की गई।


संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जवानों को सतर्कता के साथ निगरानी करने के निर्देश दिए। पुलिस और SSB की संयुक्त पेट्रोलिंग का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण करना और त्योहारों के दौरान आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।


त्योहारों के दौरान सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को लेकर पुलिस और सुरक्षा बल सतर्क हैं। संयुक्त गश्त से सीमा क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।


श्रावस्ती पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या वस्तु की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस इकाई अथवा डायल 112 पर दें। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News