BREAKING
FAC News
Back

इंतजार खत्म: सिर्फ पांच घंटे में मुंबई से रत्नागिरी पहुंच जाएंगे, 1 सितंबर से शुरू होगी रो-रो सेवा

FAC News Desk | | views
इंतजार खत्म: सिर्फ पांच घंटे में मुंबई से रत्नागिरी पहुंच जाएंगे, 1 सितंबर से शुरू होगी रो-रो सेवा

इंतजार खत्म: सिर्फ पांच घंटे में मुंबई से रत्नागिरी पहुंच जाएंगे, 1 सितंबर से शुरू होगी रो-रो सेवा………

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से रत्नागिरी के बीच रो-रो सेवा 1 सितंबर से शुरू हो जाएगा। महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने गणेशोत्सव के आगाज पर यह गुड न्यूज महाराष्ट्र के लोगों को दी है। मुंबई से रत्नागिरी की दूरी पांच घंटे तय की जा सकेगी। नितेश राणे ने एक आधिकारी बयान में कहा है कि यह दक्षिण एशिया की सबसे तेज रो-रो फेरी सेवा होगी। गौरतलब हो कि इस सेवा के शुरू होने का इंतजार महाराष्ट्र के लोग काफी समय से कर रहे थे। गणपति के आगमन के साथ ही फडणवीस सरकार में मंत्री नितेश राणे ने यह बड़ा ऐलान किया है। यह सेवा मुंबई वासियों के लिए बड़ी सौगात साबित होगी।

महाराष्ट्र सरकार के अधिकारी के अनुसार यह सेवा न केवल मुंबई और कोंकण वासियों के लिए सुविधाजनक होगी, बल्कि पर्यटकों के लिए भी किसी समुद्री रोमांचक यात्रा से कम नहीं होगी। महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के भाऊचा धक्का से रत्नागिरी के जयगढ़ और मुंबई से सिंधुदुर्ग के विजयदुर्ग तक रो-रो सेवाएं शुरू करने का फैसला किया है। इसके लिए जरूरी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अनुमति के बाद समुद्र के रास्ते से मुंबई से कोंकण के लिए नया ट्रांसपोर्ट उपलब्ध होगा। राज्य सरकार की तरफ से मौसम में बदलाव को देखते हुए मछुआरों से कहा है कि वे समुद्र में न जाएं। 1 सितंबर सेक यह सेवा शुरू होगी। राज्य सरकार के एक अधिकारी के अनुसार केंद्र सरकार से जरूरी एनओसी मिल गई हैं।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News