समाजसेवक फहीम शेख को जन्मदिन की दिली मुबारकबाद,
दोस्तों और गणमान्य हस्तियों ने केक काटकर मनाई खुशी
(रिपोर्ट :- एडिटर जफरसिद्दीकी)
मुंबई, 4 अक्टूबर 2026।
सांताक्रुज़ के जाको क्लब में 11वीं शरीफ़ की नियाज़ के मौके पर आयोजित एक रूहानी और खुशनुमा कार्यक्रम में नामचीन शख्सियत फहीम हाजी इब्राहीम शेख ने ख़ुसूसी तौर पर शिरकत की। इसी अवसर पर समाजसेवक अब्दुल फहीम शेख का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान फहीम हाजी इब्राहीम शेख ने समाजसेवक अब्दुल फहीम शेख को जन्मदिन की दिली मुबारकबाद पेश करते हुए उनकी अच्छी सेहत, लंबी उम्र और कामयाबी के लिए नेक दुआएं कीं। इस मौके पर समाजसेवक अब्दुल फहीम शेख की ओर से नामचिन शख्सियत फहीम हाजी इब्राहीम शेख का शॉल और बुके देकर शानदार सत्कार किया गया।
जन्मदिन समारोह में दोस्तों, मित्रों, समाजसेवकों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी गणमान्य शख्सियतों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। सभी ने मिलकर केक काटा और अब्दुल फहीम शेख को जन्मदिन की मुबारकबाद दी।
इस दौरान एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इज़हार किया गया, जिससे पूरे समारोह का माहौल बेहद खुशनुमा और यादगार बन गया।
समारोह में नामचिन शख्सियत फहीम हाजी इब्राहीम शेख, एडिटर जफ़रसिद्दीक़ी, समाजसेवक ईरशाद काजी, रॉयल ग्रुप के जमील कुरेशी, सलीम फाउंडेशन के अध्यक्ष सलीम खान, रुबीना अंसारी (शिवसेना कार्यकर्ता), एनसीपी की अनिता सिंह, जे.के. भाई, समाजसेवक वहीद शेख, समाजसेवक रफीक मामू, आईशा मैडम, बबलू जिन्स, वसीम शेख, शफी शेख, अयान शेख, अरफान शेख, मुझाहिना शेख, आसिफ गुच्छी, हसन सय्यद और दीपा सिंह सहित बड़ी संख्या में दोस्त-मित्र, समाजसेवक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर मौजूद लोगों ने अब्दुल फहीम शेख को जन्मदिन की मुबारकबाद देते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि वे समाज के लोगों से जुड़े रहने और जरूरतमंदों की मदद के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं।
समारोह में शामिल लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, खुशहाली, अच्छी सेहत और सामाजिक जीवन में निरंतर कामयाबी के लिए दुआएं कीं। सैकड़ों दोस्तों, समाजसेवकों और शुभचिंतकों की मौजूदगी ने जन्मदिन समारोह को और भी खास बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने अब्दुल फहीम शेख की लंबी उम्र, अच्छी सेहत, खुशहाली और भविष्य में भी समाजसेवा के कार्यों में कामयाबी के लिए ख़ुसूसी दुआ की।

Loading comments...