BREAKING
FAC News
Back

जाली दस्तावेज़ों के ज़रिए अमेरिकी वीज़ा (US Visa) हासिल करने की कोशिश कर रहे एक 23 वर्षीय युवक और एक वीज़ा एजेंट को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Tabish | | — views
जाली दस्तावेज़ों के ज़रिए अमेरिकी वीज़ा (US Visa) हासिल करने की कोशिश कर रहे एक 23 वर्षीय युवक और एक वीज़ा एजेंट को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी युवक मूल रूप से गुजरात का रहने वाला है।यह पूरा मामला तब सामने आया जब अमेरिकी वाणिज्य दूतावास (US Consulate) में वीज़ा वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही थी। युवक ने वीज़ा आवेदन के साथ एक कंपनी का एम्प्लॉयमेंट लेटर (रोजगार पत्र) लगाया था। जब दूतावास के अधिकारियों ने संबंधित कंपनी से संपर्क कर इसकी पुष्टि करनी चाही, तो कंपनी ने ऐसा कोई भी लेटर जारी करने से साफ इनकार कर दिया।दस्तावेज़ के फर्जी पाए जाने के बाद इसकी सूचना मुंबई पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फर्जी नौकरी पत्र जमा करने के आरोप में गुजरात के इस युवक और धोखाधड़ी में उसका साथ देने वाले कथित वीज़ा एजेंट दोनों को धर दबोचा। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस एजेंट ने पहले भी अन्य लोगों को ऐसे नकली दस्तावेज़ मुहैया कराए हैं।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News