BREAKING
FAC News
Back

जाति वैधता प्रमाणपत्र की त्रुटियों की पूर्ति करने का पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों से आह्वान

Tabish | | — views
जाति वैधता प्रमाणपत्र की त्रुटियों की पूर्ति करने का पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों से आह्वान

लियाकत शाह जलगांव.


जलगांव जिले के पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे जाति वैधता प्रमाणपत्र के संबंध में लंबित त्रुटियों की तुरंत पूर्ति करें। यह अपील जिला जाति प्रमाणपत्र जांच समिति की ओर से की गई है.

शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में राज्य सामायिक प्रवेश परीक्षा कक्ष के माध्यम से विभिन्न व्यावसायिक स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया चलाई गई है. इस प्रक्रिया में आरक्षित श्रेणी से प्रवेश पाने वाले जिन विद्यार्थियों का जाति वैधता प्रमाणपत्र अभी निर्णय प्रक्रिया में है, उन्हें संबंधित समितियों की ओर से एसएमएस, ई-मेल और पत्र के जरिए त्रुटियों की पूर्ति के बारे में सूचित किया गया है. लेकिन कई विद्यार्थियों ने अब तक संबंधित समितियों से संपर्क नहीं किया है। त्रुटियों की पूर्ति की पूरी जिम्मेदारी आवेदकों की है.

जाति वैधता प्रमाणपत्र के अभाव में पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश से वंचित न रहें, इसके लिए संबंधित विद्यार्थी अपने आवेदक लॉगिन से ऑनलाइन त्रुटियों की पूर्ति करें. अधिक जानकारी के लिए https://www.cvc.barti.in पोर्टल पर जाएं. साथ ही आवेदकों की शंकाओं के समाधान और मदद के लिए बार्टी हेल्पडेस्क के दूरभाष क्रमांक 020-26333339, व्हाट्सऐप क्रमांक 9404999452 (केवल संदेश के लिए) और helpdesk@barti.in ई-मेल पर संपर्क करें. यह अपील जिला जाति प्रमाणपत्र जांच समिति की अध्यक्ष नयना बोंदार्डे, उपायुक्त एवं सदस्य राकेश महाजन तथा अनुसंधान अधिकारी एवं सदस्य सचिव नंदा रायते ने की है.

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News