BREAKING
FAC News
Back

जब थाना बना सेवा का धाम! बड़े मंगलवार पर रानीपुर थाने में उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

| | views
जब थाना बना सेवा का धाम! बड़े मंगलवार पर रानीपुर थाने में उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
"जब थाना बना सेवा का धाम! बड़े मंगलवार पर रानीपुर थाने में उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद"ब्यूरो रिपोर्ट फरियाद अलीबहराइच। आमतौर पर पुलिस थाने कानून व्यवस्था के लिए जाने जाते हैं, लेकिन बहराइच के रानीपुर थाने में बड़े मंगलवार के अवसर पर ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने लोगों का दिल जीत लिया। थाना परिसर में आयोजित भव्य श्री हनुमान जी पूजन, महाआरती एवं विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा परिसर भक्ति, सेवा और भाईचारे के रंग में रंगा नजर आया।कार्यक्रम का आयोजन थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्रा "सिंघम" के नेतृत्व में किया गया। हनुमान जी की पूजा-अर्चना और महाआरती के दौरान "जय श्री राम" और "बजरंगबली की जय" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में आरती में भाग लिया और सुख-समृद्धि की कामना की।आरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं को पूड़ी, सब्जी, बूंदी और शीतल जल का प्रसाद वितरित किया गया। सबसे खास बात यह रही कि थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्रा स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करते नजर आए। उनके इस सेवा भाव की लोगों ने खूब सराहना की।भंडारे में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों के साथ-साथ राहगीरों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में सभी वर्गों और समुदायों के लोगों की सहभागिता देखने को मिली, जिसने सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान शाकिर अहमद, अजय सिंह, राम कुमार उर्फ पिंटू सिंह, गुड्डू पाठक, रमजान गुलजार, मुस्तकीम अहमद, अरशद अहमद, आनंद कुमार गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील कुमार, पत्रकार एवं समाजसेवी आसिफ सिद्दीकी, पत्रकार फरियाद अली सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम की व्यवस्था संभालने में थाना रानीपुर की पूरी पुलिस टीम सक्रिय रही। क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने अपने व्यवहार और जनसेवा से जनता के बीच विशेष पहचान बनाई है। उनके नेतृत्व में रानीपुर थाना केवल सुरक्षा का केंद्र ही नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और सम्मान का प्रतीक बनता जा रहा है।बड़े मंगलवार का यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ पुलिस और जनता के मजबूत रिश्तों का भी जीवंत उदाहरण बन गया, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में होती रही।

How did you feel about this news?

Related News

Uttar Pradesh

रेलवे स्टेशन से गुमशुदा बच्चा पुलिस ने किया सकुशल बरामद

रेलवे स्टेशन से गुमशुदा बच्चा पुलिस ने किया सकुशल बरामद
Uttar Pradesh

बिजली की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, रंजीतपुर पावर हाउस का घेराव कर दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

बिजली की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, रंजीतपुर पावर हाउस का घेराव कर दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Uttar Pradesh

बहराइच में पैर जबड़े में दबाकर खींच ले गया, बच्चा तड़पता रहा...चाचा चिल्लाते रह गए

बहराइच में पैर जबड़े में दबाकर खींच ले गया, बच्चा तड़पता रहा...चाचा चिल्लाते रह गए
Uttar Pradesh

भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Uttar Pradesh

श्रावस्ती में 1.469 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

श्रावस्ती में 1.469 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
Uttar Pradesh

"बाइक पार्किंग को लेकर हुआ विवाद आरोपी ने निकाला तमंचा, चली गोली, युवक हुआ घायल! लेकिन फिर पुलिस ने चौबीस घंटे में माने जाने अपराधी का खेल खत्म कर दिया!"

"बाइक पार्किंग को लेकर हुआ विवाद आरोपी ने निकाला तमंचा, चली गोली, युवक हुआ घायल! लेकिन फिर पुलिस ने चौबीस घंटे में माने जाने अपराधी का खेल खत्म कर दिया!"
Uttar Pradesh

₹25 लाख कीमत के 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों के खिले चेहरे

₹25 लाख कीमत के 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों के खिले चेहरे
Uttar Pradesh

बहराइच में गूंजा हर-हर महादेव, सदियों पुराने शिव-पार्वती मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

बहराइच में गूंजा हर-हर महादेव, सदियों पुराने शिव-पार्वती मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Comments

Loading comments...

Related News