BREAKING
FAC News
Back

जीजा ने साली पर किया चाकू से हमला युवती लहूलुहान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार

Fariyad Ali | | views
जीजा ने साली पर किया चाकू से हमला युवती लहूलुहान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद से इस वक्त की बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट फरियाद अली

थाना रानीपुर क्षेत्र के चाकूजोत बाजार में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।

बताया जा रहा है कि एक युवक ने अपनी ही साली पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, घायल युवती आगामी शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने रिश्तेदार के घर चाकूजोत आई हुई थी। इसी दौरान उसका जीजा अचानक घर पहुंचा और चाकू निकालकर युवती पर हमला कर दिया। आरोपी ने युवती के पेट और शरीर के कई हिस्सों पर लगातार वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ी।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में घायल युवती को मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने युवती की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

वहीं वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी ननके पुत्र मोहम्मद रशीद निवासी थाना विशेश्वरगंज को गिरफ्तार कर लिया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। आखिर आरोपी ने इतनी बड़ी वारदात को क्यों अंजाम दिया, इसके पीछे की असली वजह क्या है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

How did you feel about this news?

Related News

Mumbai

मुंबई सेशंस कोर्ट ने G N साईबाबा से जुड़े जमावड़े के मामले में TISS के 7 छात्रों को अग्रिम ज़मानत दी, जबकि 2 छात्रों की याचिकाएँ खारिज कर दीं

मुंबई सेशंस कोर्ट ने G N साईबाबा से जुड़े जमावड़े के मामले में TISS के 7 छात्रों को अग्रिम ज़मानत दी, जबकि 2 छात्रों की याचिकाएँ खारिज कर दीं
Mumbai

मुलुंड चेक नाका के पास BEST बस दुर्घटना में BMC के 56 वर्षीय सफाई कर्मचारी की मौत; ड्राइवर हिरासत में

मुलुंड चेक नाका के पास BEST बस दुर्घटना में BMC के 56 वर्षीय सफाई कर्मचारी की मौत; ड्राइवर हिरासत में
Kalyan

कल्याण पुलिस ने सबसे ज़्यादा वांछित वाहन चोर को गिरफ़्तार किया और ₹6.35 लाख मूल्य की नौ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं

कल्याण पुलिस ने सबसे ज़्यादा वांछित वाहन चोर को गिरफ़्तार किया और ₹6.35 लाख मूल्य की नौ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं
Mumbai

सचिन कुर्मी मर्डर केस: मुंबई की विशेष मकोका कोर्ट ने आरोपी आनंद काले की जमानत याचिका खारिज कर दी

सचिन कुर्मी मर्डर केस: मुंबई की विशेष मकोका कोर्ट ने आरोपी आनंद काले की जमानत याचिका खारिज कर दी
Nashik

नाशिक ग्रामीण पुलिस का मालेगांव में ‘ऑलआउट’ एक्शन, 6 घंटे में 9 आरोपी गिरफ्तार

नाशिक ग्रामीण पुलिस का मालेगांव में ‘ऑलआउट’ एक्शन, 6 घंटे में 9 आरोपी गिरफ्तार
Mumbai

मुंबई RTO 10 अगस्त से MH01FL टू-व्हीलर रजिस्ट्रेशन सीरीज़ शुरू करेगा

मुंबई RTO 10 अगस्त से MH01FL टू-व्हीलर रजिस्ट्रेशन सीरीज़ शुरू करेगा
Mumbai

BMC ने 11-12 अगस्त को अंधेरी, सांताक्रूज़, बांद्रा और BKC में पानी की सप्लाई में रुकावट की घोषणा की; पूरी जानकारी देखें

BMC ने 11-12 अगस्त को अंधेरी, सांताक्रूज़, बांद्रा और BKC में पानी की सप्लाई में रुकावट की घोषणा की; पूरी जानकारी देखें
Mumbai

मैंने तुम्हारे पिता को मारा, अब तुम्हारी बारी है': बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी ने कथित तौर पर वायरल वॉइस नोट में NCP विधायक जीशान सिद्दीकी को धमकी दी

मैंने तुम्हारे पिता को मारा, अब तुम्हारी बारी है': बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी ने कथित तौर पर वायरल वॉइस नोट में NCP विधायक जीशान सिद्दीकी को धमकी दी

Comments

Loading comments...

Related News