लियाकत शाह जलगांव
जलगांव के गोदावरी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग के 16 विद्यार्थियों का चयन पुणे की किरण अकादमी में इंटर्नशिप के हाल ही में हुआ है. इस सफलता से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है. इससे विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल विकास को भी बढ़ावा मिलेगा. चयनित विद्यार्थियों में कंप्यूटर साइंस विभाग के 6, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग के 6 और ईएनटीसी विभाग के 4 विद्यार्थी शामिल हैं.
इन विद्यार्थियों को जावा फुल स्टैक डेवलपमेंट और पायथन फुल स्टैक डेवलपमेंट जैसे आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षण और व्यावहारिक अनुभव मिलेगा. इस इंटर्नशिप से वे उद्योग जगत की ज़रूरतों के अनुसार अपने कौशल विकसित कर सकेंगे और भविष्य के रोज़गार अवसरों के लिए खुद को तैयार कर पाएँगे. महाविद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और रोज़गार क्षमता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण और प्लेसमेंट गतिविधियाँ चलाई जाती हैं. इन्हीं प्रयासों का सकारात्मक नतीजा है कि विद्यार्थियों को नामी संस्थानों में इंटर्नशिप के मौके मिल रहे हैं.
इस सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजयकुमार पाटील, डॉ. तुषार कोली, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट विभागाध्यक्ष डॉ. विजयकुमार वानखेड़े, साथ ही डॉ. अनिल विश्वकर्मा, डॉ. हेमंत इंगले और डॉ. निलेश चौधरी ने विद्यार्थियों को बधाई दी.

Loading comments...