लियाकत शाह जलगांव
जलगांव के गोदावरी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने इंटर्नशिप चयन प्रक्रिया में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. कॉलेज की कई शाखाओं के विद्यार्थियों को नौ प्रतिष्ठित आईटी और टेक्नोलॉजी कंपनियों में तीन से छह महीने की दीर्घकालीन इंटर्नशिप का अवसर मिला है.
इस चयन प्रक्रिया में क्यू स्पाइडर्स, ग्लोबल क्रिएटर, एक्सेल आर, यूनिक सिस्टम, टेक्नो लर्न, द कोडिंग, साइबर सक्सेस, किरण अकादमी और विज़डम स्प्राउट्स आईटी हब सहित कुल नौ कंपनियों ने भाग लिया. इन कंपनियों के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योग जगत में सीधे काम करने का अनुभव मिलेगा, जिससे उनके पेशेवर कौशल को नई दिशा मिलेगी.
इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों को पुणे, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे प्रमुख आईटी केंद्रों में प्रत्यक्ष उपस्थित रहकर काम करने का अवसर भी मिलेगा.
इस सफल पहल के लिए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजयकुमार पाटील, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. विजयकुमार वानखेड़े, अधिष्ठाता प्रा. डॉ. तुषार कोली और सभी विभागाध्यक्षों ने विद्यार्थियों का समय-समय पर मार्गदर्शन किया.
चयनित सभी विद्यार्थियों को संस्था की ओर से बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल व्यावसायिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं.

Loading comments...