लियाकत शाह जलगांव
क्रीड़ा एवं युवा सेवा संचालनालय, महाराष्ट्र राज्य, पुणे, जिला क्रीड़ा परिषद तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय, जलगांव के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 10 अक्टूबर को जिला स्तरीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन बियाणी मिलिट्री स्कूल, भुसावल में किया गया. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों की टीमों ने भाग लेकर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया.
प्रतियोगिता का उद्घाटन केंद्रीय खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे के हाथों क्रीड़ाज्योति प्रज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों को खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया.
कार्यक्रम में महाराष्ट्र राज्य क्रीड़ा एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षक महासंघ के राज्य उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप साखरे, नगर परिषद मुख्याधिकारी जनार्दन पवार, उप मुख्याधिकारी शेख परवेज, विनोद बियाणी, वैभव पवार, अनिलकुमार आहुजा, दीपक अहिरे, प्राचार्य डी. पाटील, मुकेश मोरे, हिम्मत पाटील सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्ति, खेल शिक्षक, निर्णायक और खिलाड़ी बड़ी संख्या में उपस्थित थे.
जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के परिणाम
14 वर्ष से कम आयु – बालक
प्रथम: अंजुमन उर्दू स्कूल, साकली यावल
द्वितीय: बियाणी पब्लिक स्कूल, भुसावल
14 वर्ष से कम आयु – बालिकाएं
प्रथम: बियाणी पब्लिक स्कूल, भुसावल
द्वितीय: सेंट मेरी स्कूल, भुसावल
17 वर्ष से कम आयु – बालक
प्रथम: एच.एस.डब्ल्यू. स्कूल, भुसावल
द्वितीय: एम.आई. तेली स्कूल, भुसावल
17 वर्ष से कम आयु – बालिकाएं
प्रथम: डॉ. उल्हास पाटील गोदावरी स्कूल, भुसावल
द्वितीय: एच.एस.डब्ल्यू. स्कूल, भुसावल
19 वर्ष से कम आयु – बालक
प्रथम: अलहिरा स्कूल, भुसावल
द्वितीय: बी. सेड स्कूल, भुसावल
19 वर्ष से कम आयु – बालिकाएं
प्रथम: अलहिरा स्कूल, भुसावल
द्वितीय: बी.झेड. स्कूल, भुसावल
प्रतियोगिता से विद्यार्थियों को अपना खेल कौशल दिखाने का मंच मिला और जिले में स्कूली हॉकी को प्रोत्साहन मिला. प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह, जज्बा और खेल भावना देखने को मिली. मान्यवरों ने विजेता टीमों को बधाई दी और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं. विजेता टीमों का चयन विभागीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया.
फोटो कैप्शन : भुसावल में जिला स्तरीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता का मशाल जलाकर कर उद्घाटन करते हुए श्रीमती रक्षा खडसे, डॉ. प्रदीप साखरे, उप मुख्याधिकारी शेख परवेज और अन्य.

Loading comments...