BREAKING
FAC News
Back

जिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र महसी का किया भ्रमण

Fariyad Ali | | views
जिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र महसी का किया भ्रमण

सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत सतर्कता बनाये रखने के दिये निर्देश

उ. प्र. बहराइच 19 अगस्त। तहसील महसी अन्तर्गत ग्राम बौंड़ी के शुकुल पुरवा, गोलागंज कोठार, कायमपुर, गौरिया व पिपरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा ग्रामवासियों से बाढ़ के पानी के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी। उपरोक्त समस्त ग्रामों/पुरवों के आबादी क्षेत्र में पानी नहीं है, और न ही आवागमन बाधित है। संपर्क मार्ग पर किसी प्रकार की क्षति नहीं है। गौरिया पिपरी स्थित प्रा०पाठशाला के प्रांगण में आंशिक जलभराव के दृष्टिगत उसको पूर्व में ही अन्य विद्यालय में शिफ्ट किया जा चुका है।

उप जिलाधिकारी महसी ने जिलाधिकारी को बताया कि उपरोक्त ग्रामों में किसी प्रकार की फसल क्षति, पशुहानि एवं जनहानि तथा मकान क्षति नहीं हुआ है। तहसील महसी में संभावित बाढ़ के द्रष्टिगत 02 मोटर बोट उपलब्ध हो गयी है जिन्हें ग्राम पूरे प्रसाद सिंह में संचालित किये जाने हेतु निर्देशित कर दिया गया है। बाढ़ से किसी भी विषम परिस्थिति के द्रष्टिगत राजस्व प्रशासन सतर्क है एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर राजस्व अधिकारी/कर्मचारी भ्रमणशील है।

डीएम ने ग्रामवासियों को सुझाव दिया कि आप लोग भी पूरी तरह से सतर्क रहें। बच्चों को पानी के आस-पास न जाने दें। प्रशासन की ओर से कोई भी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल चिन्हित किये गये सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जायें। डीएम ने बताया कि किसी भी आपातिक स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जायेगी।

डीएम ने तहसील प्रशासन को निर्देश दिया कि संभावित बाढ़ के लिए पूरी तरह से तैयार रहें। सभी सम्बन्धित अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमणशील रहकर स्थिति पर सतर्क दृष्टि बनाये रखें। डीएम ने कहा कि संभावित बाढ़ के दृष्टिगत राहत एवं बचाव कार्यों को निर्बाध रूप से संचालित करने हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाय। डीएम ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति या परिवार प्रभावित होता है तो उसे तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जाय। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी महसी, तहसीलदार महसी व अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।

How did you feel about this news?

Related News

Bahraich

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ किसान दिवस

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ किसान दिवस
Bahraich

एस. एस. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित

एस. एस. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित
Bahraich

स्वतंत्रता दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन सराहनीय सेवा के लिए उपनिरीक्षक हरेंद्र नाथ राय सम्मानित

राजकीय आईटीआई में 10 अगस्त को आयोजित होगा अप्रेन्टिसशित मेला

राजकीय आईटीआई में 10 अगस्त को आयोजित होगा अप्रेन्टिसशित मेला
Bahraich

बहराइच पुलिस का एक और बड़ा प्रहार, अपराधियों में मचा हड़कंप!

बहराइच पुलिस का एक और बड़ा प्रहार, अपराधियों में मचा हड़कंप!
Bahraich

कांवड़ यात्रा को लेकर बहराइच में भारी वाहनों का रूट बदला, 28 अगस्त तक रहेगा डायवर्जन

कांवड़ यात्रा को लेकर बहराइच में भारी वाहनों का रूट बदला, 28 अगस्त तक रहेगा डायवर्जन
Bahraich

24 घंटे में लूट का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार

24 घंटे में लूट का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार

Comments

Loading comments...

Related News