BREAKING
FAC News
Back

जलालाबाद दिगंबर जैन मन्दिर मे आचार्य श्री 108 नयन सागर जी महाराज का हुआ भव्य मंगल प्रवेश

FAC News Desk | | views
जलालाबाद दिगंबर जैन मन्दिर मे आचार्य श्री 108 नयन सागर जी महाराज का हुआ भव्य मंगल प्रवेश

जलालाबाद दिगंबर जैन मन्दिर मे आचार्य श्री 108 नयन सागर जी महाराज का हुआ भव्य मंगल प्रवेश

जलालाबाद, शामली. उत्तर प्रदेश

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर भारत का प्रसिद्ध श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र जलालाबाद जनपद शामली में आज आचार्य श्री 108 नयन सागर जी का बैंड बाजो के साथ जैन अतिशय क्षेत्र जलालाबाद में मंगल प्रवेश हुआ।

इस अवसर पर सैक्डो जैन समाज के लोग शामिल रहे ल

दिगंबर जैन मन्दिर समिति के मंत्री श्री सुशील कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि धर्म गुरु नयन सागर जी महाराज ने प्रातः 5 बजे गुरु तीर्थ निर्मलायतन नानौता से मंगल विहार किया था और जैन अतिशय क्षेत्र जलालाबाद में प्रातः 7ः30 बजे मंगल प्रवेश किया। नयन सागर महाराज के सानिध्य में ही आज की शांतिधारा व अभिषेक पाठ किया गया। उसके बाद आचार्य जी ने मंगल प्रवचन दिये जिसमें बडौत , नानौता, सहारनपुर, शामली , दिल्ली से आये काफी जैन श्रावको ने धर्म लाभ कमाया। दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक भक्तामर पाठ 48 काव्यो से 48 दीपो के द्वारा महाराज जी के द्वारा ही किया गया। महाराज जी के द्वारा मंत्रो उच्चारण पढने के बाद जलालाबाद व आस पास से आये जैन श्रद्धालुओ ने एक -एक दीप जलाकर धर्म लाभ कमाया। दीर्पाचन के बाद भव्य मंगल आरती की गई। दिनांक 10 जुलाई 2025 को आचार्य नयन सागर जी महाराज का चतुमार्श होने जा रहा है जिससे आज ही शाम 5 बजे आचार्य जी ने शामली के लिए मंगल विहार कर दिया। कार्यक्रम व मंगल विहार में सुशील कुमार जैन मंत्री, पं0 सनत कुमार जैन, सतीस जैन, अर्पण जैन, रविन्द्र शर्मा, राजेश सैनी, राहुल जैन, सचिन जैन, प्रवेश जैन, रोबिन जैन, मोहित जैन, विशाल शर्मा, वनिश जैन, हर्ष जैन, धर्मेन्द्र जैन, चिंतामणी जैन,अनिल जैन, संजय जैन, विनय जैन, मनोज जैन, सुनील जैन, विप्लव जैन, जितेन्द्र जैन, टोनी जैन, चुन्नु जैन, विजेन्द्र जैन, अनुज जैन, तरुण जैन, प्रशांत जैन, स्वराज जैन, शुभम जैन, नीरज जैन, नितिन जैन, प्रवीण सैनी, देव कुमार जैन सहारनपुर, कम्बु जैन, सौरभ जैन, पुलिस प्रशासन व नगर पंचयात जलालाबाद आदि का सहयोग रहा।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News