लियाकत शाह जलगांव
जलगांव जिला पुलिस बल की ओर से भुसावल के रेलवे ग्राउंड पर आयोजित 'पुलिस भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर' बड़े उत्साह के साथ 29 अक्टूबर को संपन्न हुआ. इस शिविर में भुसावल उपविभाग और आसपास के क्षेत्रों के 600 से अधिक इच्छुक युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वस्त्रोद्योग मंत्री, महाराष्ट्र राज्य संजय सावकारे उपस्थित थे. पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे की संकल्पना से तथा अपर पुलिस अधीक्षक संदीप गावित और उपविभागीय पुलिस अधिकारी भुसावल केदार बारबोले के मार्गदर्शन और नियोजन में यह शिविर सफलतापूर्वक आयोजित हुआ.
शिविर के प्रमुख मार्गदर्शन और प्रात्यक्षिक:
ऊँचाई और छाती माप का प्रात्यक्षिक: आधिकारिक पुलिस भर्ती नियमों के अनुसार उम्मीदवारों की ऊँचाई और छाती बिना फुलाए और फुलाकर कैसे मापी जाती है, इसका सीधा प्रदर्शन किया गया और उम्मीदवारों की शंकाओं का समाधान भी किया गया.
गोला फेंक प्रात्यक्षिक : मैदानी परीक्षा में पूरे अंक पाने के लिए गोला कैसे पकड़ें, फेंकते समय शरीर का संतुलन कैसे रखें और फाउल से कैसे बचें, इसका सटीक और तकनीकी रूप से सही प्रदर्शन करके दिखाया गया.
"इस 'पुलिस भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर' में उपस्थित सभी जवान, मैदान पर आपका यह पसीना, आपकी कड़ी मेहनत और खाकी पहनने का यह जज्बा यह साबित करता है कि आप सिर्फ एक नौकरी की तलाश में नहीं हैं, बल्कि देश और समाज की सेवा का एक बड़ा संकल्प लेकर यहाँ आए हैं. पुलिस विभाग सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक कर्तव्य है. इस शिविर में आपको जो अनुशासन, शारीरिक क्षमता और मानसिक दृढ़ता सिखाई जा रही है, वही आपके आने वाले कल की नींव है. याद रखिए, 'मैदान पर जितना अधिक पसीना बहाओगे, कर्तव्य की राह पर उतनी ही कम मुश्किलें आएंगी.'
आप सभी में मुझे खाकी का भविष्य नजर आ रहा है. पूरी ईमानदारी और लगन से इस प्रशिक्षण का लाभ उठाएं और सफलता प्राप्त कर पुलिस बल का गौरव बढ़ाएं. डीवायएसपी केदार बारबोले भुसावल.
दस्तावेज़ों की पड़ताल: भर्ती प्रक्रिया के दौरान ज़रूरी अधिवास प्रमाणपत्र डोमिसाइल, जाति प्रमाणपत्र, नॉन-क्रीमी लेयर और शैक्षणिक दस्तावेज़ आदि समय पर तैयार रखने के बारे में विस्तृत सूचनाएँ दी गईं.
लिखित और मैदानी परीक्षा की तैयारी: लिखित परीक्षा के सामान्य ज्ञान, बुद्धिमत्ता, गणित और मराठी व्याकरण विषयों की तैयारी, समय प्रबंधन तथा मैदानी परीक्षा के लिए शारीरिक फिटनेस बनाए रखने पर मार्गदर्शन किया गया. इस उद्देश्य के साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के भावी उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया की सटीक जानकारी मिले और उनका आत्मविश्वास बढ़े, इसी मक़सद से इस शिविर का आयोजन किया गया था. शिविर को सफल बनाने के लिए भुसावल उपविभाग के पुलिस थानों के अधिकारियों और अंमलदारों ने मेहनत की.
*फोटो कैप्शन : भुसावल में आयोजित 'पुलिस भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर' में छात्रों का ऊँचाई और छाती माप का प्रात्यक्षिक माप लेते हुए पुलिस अधिकारी. वस्त्रोद्योग मंत्री, महाराष्ट्र राज्य संजय सावकारे, पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे, अपर पुलिस अधीक्षक संदीप गावित और उपविभागीय पुलिस अधिकारी भुसावल केदार बारबोले नज़र आते हुए.*



Loading comments...