लियाकत शाह जलगांव.
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर तंत्रशास्त्र विश्वविद्यालय, लोणेरे के अंतर्गत सत्र 2026–27 की अंतर-विभागीय तलवारबाज़ी प्रतियोगिता 3 नवंबर को जलगांव के गोदावरी अभियांत्रिकी महाविद्यालय में संपन्न हुई. इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के अलग-अलग विभागों के महाविद्यालयों से करीब 30 पुरुष और 25 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. पुरुष और महिला, दोनों वर्गों में सेबर, एपी और फ़ॉइल तीनों प्रकारों में मुक़ाबले खेले गए. कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित मान्यवरों के स्वागत और दीप प्रज्वलन से हुई. प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर डॉ. हेमंत इंगले, डॉ. तुषार कोली, प्रा. मुकुंद शिरसाठ, प्रा. मनोज राठोड और पायल मोरकर के साथ विभागाध्यक्ष तथा प्राध्यापकगण उपस्थित थे.
डॉ. हेमंत इंगले ने खिलाड़ियों को प्रेरणादायी मार्गदर्शन दिया. उन्होंने खेल में अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता, जिद, लगन और खेल भावना के महत्व को समझाया. उन्होंने कहा कि खेल से सिर्फ़ जीत या पदक नहीं मिलते, बल्कि व्यक्तित्व का विकास होता है और जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता पैदा होती है.
विजेता खिलाड़ी जम्मू-कश्मीर में खेलेगे
इस प्रतियोगिता से चयनित पदक विजेता खिलाड़ी जम्मू-कश्मीर में होने वाली अखिल भारतीय तलवारबाज़ी प्रतियोगिता में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर तंत्रशास्त्र विश्वविद्यालय, लोणेरे का प्रतिनिधित्व करेंगे. प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ. इस मौके पर विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया. उपस्थित मान्यवरों ने सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की. खिलाड़ियों द्वारा दिखाए गए अनुशासन, समर्पण, जिद और खेल भावना की विशेष तारीफ़ की गई.
प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य, आयोजन समिति, क्रीड़ा अधिकारियों, प्रशिक्षकों और स्वयंसेवकों ने अहम सहयोग दिया. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में क्रीड़ा निदेशक डॉ. जयंत जाधव और प्रा. नकुल गाडगे का विशेष योगदान रहा. उनके मार्गदर्शन और लगातार प्रयासों से पूरी प्रतियोगिता का नियोजन, आयोजन और समापन सफलतापूर्वक हो सका. कार्यक्रम का संचालन छात्रा राजश्री यादव ने किया.
फोटो कैप्शन : जलगांव में अंतर-विभागीय तलवारबाज़ी प्रतियोगिता के विजेता छात्रों के साथ महाविद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य, आयोजन समिति, क्रीड़ा अधिकारी नज़र आते हुए.


Loading comments...