BREAKING
FAC News
Back

जलगांव में ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रिक व्हीकल पर व्याख्यान

Tabish | | — views
जलगांव में ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रिक व्हीकल पर व्याख्यान

लियाकत शाह जलगांव

जलगांव के गोदावरी अभियांत्रिकी महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए 9 अक्टूबर को उद्योग क्षेत्र के विशेषज्ञ पर प्राचार्य डॉ. विजयकुमार पाटील और डीन अकादमिक तथा यांत्रिकी अभियांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. तुषार कोली के मार्गदर्शन में व्याख्यान आयोजित किया गया.

इसमें विद्यार्थियों को आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीक, इलेक्ट्रिक व्हीकल, ऑटोमोबाइल क्षेत्र की नई अवधारणाओं और उद्योग में रोजगार के अवसरों पर मार्गदर्शन दिया गया.

व्याख्यान के लिए राधे टेक इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड, पुणे के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक सचिन वालके किल्लारीकर मुख्य विशेषज्ञ मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित थे.

व्याख्यान के दौरान श्री किल्लारीकर ने ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिक वाहनों की तकनीक, प्रोडक्ट डिजाइन, जियोमेट्रिक डायमेंशनिंग एंड टॉलरेंसिंग तथा ऑटोमेटेड गाइडेड व्हीकल्स जैसे आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी दी. बदलती औद्योगिक परिस्थितियों में डिजिटल इनोवेशन, उन्नत इंजीनियरिंग तकनीक और व्यावहारिक कौशल के महत्व को उन्होंने रेखांकित किया.

अपने उद्योग अनुभवों के आधार पर उन्होंने विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग डिजाइन, उत्पाद विकास, आधुनिक उत्पादन प्रक्रिया और उद्योगों की बदलती जरूरतों के बारे में बताया. कक्षा में पढ़ाए जाने वाले सैद्धांतिक ज्ञान का वास्तविक औद्योगिक क्षेत्र में कैसे उपयोग होता है, यह उन्होंने विभिन्न तकनीकी अवधारणाओं के माध्यम से स्पष्ट किया. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहें, बल्कि व्यावहारिक कौशल अपनाएं, नई तकनीकों का ज्ञान प्राप्त करें और उद्योगोन्मुख दृष्टिकोण विकसित करें.

आधुनिक इंजीनियरिंग शिक्षा को उद्योगोन्मुख दृष्टिकोण से जोड़कर कुशल और सक्षम इंजीनियर तैयार करने के महाविद्यालय के प्रयासों में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ.

फोटो कैप्शन : जलगांव में व्याख्यान के मुख्य वक्ता सचिन किल्लारीकर मुख्य का गुलदस्ता देकर स्वागत करते हुए डिन डॉ. तुषार कोली.

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News