लियाकत शाह जलगांव
जलगांव के महानगरपालिका जिलास्तरीय अंतर-शालीय फुटबॉल प्रतियोगिता का में अत्यंत उत्साहपूर्ण माहौल में आगाज हुआ है.
जीसीओई के फुटबॉल मैदान पर आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव और वेस्टर्न इंडिया फुटबॉल एसोसिएशन (विफा) के सदस्य फारुक शेख द्वारा शनिवार को किया गया.
इस अवसर पर जिला क्रीडा अधिकारी कार्यालय के मार्गदर्शक तथा शिवछत्रपती पुरस्कार विजेता किशोर चौधरी, फुटबॉल एसोसिएशन के अंड. आमिर शेख, भास्कर पाटील और प्रा. डॉ. अनिता कोल्हे प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए फारुक शेख ने कहा कि, "स्कूली स्तर पर इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में खेल कौशल, टीम भावना और नेतृत्व गुणों का विकास होता है."
प्रतियोगिता के परिणाम
19 वर्ष से कम आयु वर्ग (बालिका)
फाइनल में स्वामी विवेकानंद कॉलेज ने डॉ. जी. डी. बेंडाले संघ को 7-0 से हराया
19 वर्ष से कम आयु वर्ग (बालक)
फाइनल में इकरा शाहीन ने स्वामी विवेकानंद को 2-0 से हराया.
14 वर्ष से कम आयु वर्ग (बालिका)
फाइनल मुकाबला पोद्दार स्कूल ने विद्या इंग्लिश स्कूल को 2-0 से हराया
14 वर्ष से कम आयु वर्ग (बालक)
फाइनल में सेंट टेरेसा स्कूल ने रोजलैंड को 1-0 से हराया.
विशेष सहयोग व प्रतिसाद
इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में आमिर शेख, साबीर शेख, खालिद शेख, वसीम, रियाज, तौसीफ खान और वसीम चांद विशेष रूप से परिश्रम कर रहे हैं. इस आयोजन को विद्यार्थियों, पालकों और खेल प्रेमियों का बेहद उत्साहपूर्ण समर्थन मिला है.
फोटो कैप्शन : जलगांव में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के विजयी व उपविजेता बालिका टीम के साथ फारुक शेख, किशोर चौधरी, डॉ. अनिता कोल्हे और अन्य नज़र आते हुए.

Loading comments...