BREAKING
FAC News
Back

‘जन सेवा कनेक्ट’ के तहत आधुनिक और फ्यूचर-रेडी अंधेरी आरएस पोस्ट ऑफिस का हुआ उद्घाटन।

Tabish | | views
‘जन सेवा कनेक्ट’ के तहत आधुनिक और फ्यूचर-रेडी अंधेरी आरएस पोस्ट ऑफिस का हुआ उद्घाटन।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीय पोस्ट को सर्वश्रेष्ठ रुप से बदलाव किया है : देवेंद्र फडणवीस

संवाददाता शोएब म्यानुंर मुंबई

मुंबई, 8 मई 2026:माननीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज माननीय महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में नव-निर्मित और आधुनिक सुविधाओं से लैस अंधेरी रेलवे स्टेशन (आरएस) पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन हुआ।सन 1932-33 में स्थापित अंधेरी आरएस पोस्ट ऑफिस को ‘जन सेवा कनेक्ट’ प्रोजेक्ट के तहत आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर ग्राहक सुविधाओं और डिजिटल सेवाओं से अपग्रेड किया गया है। यह नवीनीकरण इंडिया पोस्ट की परंपरा से टेक्नोलॉजी की ओर बढ़ती हुई नई सोच और बदलाव का अहम हिस्सा है।यह नवीनीकरण इंडिया पोस्ट की प्रमुख आधुनिकीकरण पहल ‘जन सेवा कनेक्ट’ परियोजना के तहत किया गया है। स्कूल प्लानिंग और आर्किटेक्चर के सहयोग से इस परियोजना का उद्देश्य पारंपरिक डाकघरों को आधुनिक, ग्राहक-केंद्रित और टेक्नोलॉजी आधारित सेवा केंद्रों में बदलना है। इस पहल में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिक इंटीरियर, डिजिटल इंटीग्रेशन, उत्कृष्ट ग्राहक अनुभव और तेज़ सेवा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है, साथ ही इंडिया पोस्ट की विरासत और भरोसे को भी कायम रखा गया है।स्कूल प्लानिंग और आर्किटेक्चर भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है। इस संस्था ने इंडिया पोस्ट की ‘जन सेवा कनेक्ट’ परियोजना में तकनीकी और डिज़ाइन सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संस्था ने मानकीकृत आर्किटेक्चरल और इंटीरियर डिज़ाइन, आधुनिक एवं नागरिक-केंद्रित लेआउट, ब्रांडिंग और विजुअल आइडेंटिटी तैयार करने के साथ-साथ देशभर में एकरूपता बनाए रखने में अहम योगदान दिया है। अंधेरी आरएस पोस्ट ऑफिस के भौतिक और दृश्य परिवर्तन के पीछे इस संस्था का बौद्धिक और तकनीकी योगदान रहा है।170 वर्षों से अधिक पुरानी विरासत और देशभर में 1.5 लाख से अधिक डाकघरों के नेटवर्क के साथ इंडिया पोस्ट आज भी वित्तीय समावेशन और डिजिटल सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विभाग ने वर्ष 2025-26 में सकल डाक राजस्व में 16 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। नव-निर्मित अंधेरी आरएस पोस्ट ऑफिस नागरिक-केंद्रित और आधुनिक सेवाओं की दिशा में इंडिया पोस्ट के लगातार हो रहे बदलाव का प्रतीक है।उद्घाटन समारोह के बाद माननीय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, माननीय केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा महाराष्ट्र एवं गोवा के चीफ पोस्टमास्टर जनरल अमीत साटम अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में महाराष्ट्र पोस्टल सर्कल के पोस्टमैन, पोस्टवूमेन और अन्य कर्मचारियों को संबोधित किया।सभी पोस्टमैन और पोस्टवूमेन मेरे भाई बहन : केबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहाड़ी इलाका हो यां राजस्थान, गुजरात का रण प्रदेश, धूप हो यां ठंड़ी हो यां फीर बारीश मेरे पोस्टमैन भाई हमेशा से जनता की सेवा में खड़े रेहते हैं।अब हम न्यू जेनरेशन पोस्ट ऑफिस हर कोलेज में कर रहे हैं। जहां वाई-फाई, सेवा के साथ कोलेजो में पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन किया गया है। महाराष्ट्र में 2121 पोस्ट ऑफिस में से सबसे पहेली अंधेरी की पोस्ट ऑफिस है जहां नई टेक्नोलॉजी के साथ नया उद्घाटन किया गया, देश में 25 हजार पोस्ट ऑफिस है और आने वाले दिनों में सब पोस्ट ऑफिस को ऐसे ही नई टेक्नोलॉजी के साथ नई शुरुआत की जाएगी : केबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया देश में जिस तरहां पोस्ट सेवा है वो सही मायनों में अच्छी है कार्गिल के मैदान में हमारे जवानों को चित्थी पहूंचाने का काम हमारे पोस्टमैन करते हैं वो सर्वश्रेष्ठ है : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र सरकार पोस्ट ऑफिस में बड़ा बदलाव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया है पहेले जब वो राज्यमंत्री थे तब से शूरुआत किया है आज देश में वो केबिनेट मंत्री हैं और इन्होंने भारतीय पोस्ट को आगे लाने का सर्वश्रेष्ठ काम किया है : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र सरकार

How did you feel about this news?

Related News

Mumbai

विले पार्ले वेस्ट में मोटरसाइकिल की टक्कर से 15 साल की स्कूली छात्रा घायल; मोटरसाइकिल सवार हिरासत में

विले पार्ले वेस्ट में मोटरसाइकिल की टक्कर से 15 साल की स्कूली छात्रा घायल; मोटरसाइकिल सवार हिरासत में
Mumbai

UAE के अधिकारी बनकर आए धोखेबाजों ने Google Meet KYC स्कैम के ज़रिए मुलुंड के 31 साल के एक व्यक्ति से ₹9 लाख से ज़्यादा की ठगी की

UAE के अधिकारी बनकर आए धोखेबाजों ने Google Meet KYC स्कैम के ज़रिए मुलुंड के 31 साल के एक व्यक्ति से ₹9 लाख से ज़्यादा की ठगी की
Mumbai

मुंबई सेशंस कोर्ट ने पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी के चाचा की हत्या करने के आरोप में 39 साल के एक व्यक्ति को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है

मुंबई सेशंस कोर्ट ने पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी के चाचा की हत्या करने के आरोप में 39 साल के एक व्यक्ति को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है
Mumbai

40 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, साकीनाका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

40 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, साकीनाका पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Mumbai

नागपाड़ा में 25 अगस्त को होगा ‘कुल हिंद नातिया मुशायरा’

नागपाड़ा में 25 अगस्त को होगा ‘कुल हिंद नातिया मुशायरा’
Mumbai

कंदिवली में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई, 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त

कंदिवली में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई, 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त
Mumbai

पवई के स्पा में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, मालिक गिरफ्तार पुलिस की छापेमारी में तीन महिलाओं को मुक्त कराया गया, अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पवई के स्पा में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, मालिक गिरफ्तार  पुलिस की छापेमारी में तीन महिलाओं को मुक्त कराया गया, अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज
Mumbai

पूर्व मेयर विशाखा राउत का OBC सर्टिफिकेट रद्द, जाति प्रमाण-पत्र की वैधता के कारण चौथे कॉर्पोरेटर अयोग्य घोषित

पूर्व मेयर विशाखा राउत का OBC सर्टिफिकेट रद्द, जाति प्रमाण-पत्र की वैधता के कारण चौथे कॉर्पोरेटर अयोग्य घोषित

Comments

Loading comments...

Related News