BREAKING
FAC News
Back

जन्मदिन के शुभ अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे का हाजी ईब्राहीम शेख 'भाईजान' ने किया भव्य सम्मान

Tabish | | views
जन्मदिन के शुभ अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे का हाजी ईब्राहीम शेख 'भाईजान' ने किया भव्य सम्मान

शाल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर दीं जन्मदिन की शुभकामनाएँ,

संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा

मुंबई :- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुनील तटकरे के जन्मदिन के अवसर पर मंत्रालय के समक्ष स्थित महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय में एक आत्मीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष हाजी ईब्राहीम शेख 'भाईजान' ने सुनील तटकरे का शाल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत और सम्मान किया तथा उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

हाजी ईब्राहीम शेख 'भाईजान' ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि सुनील तटकरे का दूरदर्शी नेतृत्व, संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा के लिए उनकी प्रतिबद्धता कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने ईश्वर से तटकरे के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि और निरंतर सफलता की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और अधिक सशक्त होकर जनहित के कार्यों को नई गति प्रदान करेगी।

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आम जनता से जुड़े विकास एवं जनकल्याण के मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा भी हुई।

समारोह में एडिटर जफर सिद्दीकी, समाजसेवक हाजी रफीक शेख, इरशाद काज़ी सहित हाजी ईब्राहीम शेख 'भाईजान' की टीम के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सुनील तटकरे को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सफल एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहाँ उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सुनील तटकरे के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

How did you feel about this news?

Related News

Mumbai

मुंबई RTO 10 अगस्त से MH01FL टू-व्हीलर रजिस्ट्रेशन सीरीज़ शुरू करेगा

मुंबई RTO 10 अगस्त से MH01FL टू-व्हीलर रजिस्ट्रेशन सीरीज़ शुरू करेगा
Mumbai

BMC ने 11-12 अगस्त को अंधेरी, सांताक्रूज़, बांद्रा और BKC में पानी की सप्लाई में रुकावट की घोषणा की; पूरी जानकारी देखें

BMC ने 11-12 अगस्त को अंधेरी, सांताक्रूज़, बांद्रा और BKC में पानी की सप्लाई में रुकावट की घोषणा की; पूरी जानकारी देखें
Mumbai

मैंने तुम्हारे पिता को मारा, अब तुम्हारी बारी है': बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी ने कथित तौर पर वायरल वॉइस नोट में NCP विधायक जीशान सिद्दीकी को धमकी दी

मैंने तुम्हारे पिता को मारा, अब तुम्हारी बारी है': बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी ने कथित तौर पर वायरल वॉइस नोट में NCP विधायक जीशान सिद्दीकी को धमकी दी
Mumbai

स्पेशल MP और MLA कोर्ट ने 2020 के विरोध-प्रदर्शन मामले में BJP पार्षद आकाश राज पुरोहित को न्यायिक हिरासत में भेजा, ज़मानत याचिका खारिज की

स्पेशल MP और MLA कोर्ट ने 2020 के विरोध-प्रदर्शन मामले में BJP पार्षद आकाश राज पुरोहित को न्यायिक हिरासत में भेजा, ज़मानत याचिका खारिज की
Mumbai

FDA क्वालिटी टेस्ट में 35.4 प्रतिशत सैंपल फेल होने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने एनालॉग पनीर पर एक साल के लिए रोक लगा दी है

FDA क्वालिटी टेस्ट में 35.4 प्रतिशत सैंपल फेल होने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने एनालॉग पनीर पर एक साल के लिए रोक लगा दी है
Mumbai

ANC आज़ाद मैदान यूनिट ने चेंबूर में ₹2.04 करोड़ कीमत की मेफेड्रोन ज़ब्त की, ड्रग्स बेचने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ़्तार किया

ANC आज़ाद मैदान यूनिट ने चेंबूर में ₹2.04 करोड़ कीमत की मेफेड्रोन ज़ब्त की, ड्रग्स बेचने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ़्तार किया
Mumbai

बॉम्बे हाई कोर्ट ने गणेश मंडलों से वैज्ञानिक सबूत पेश करने को कहा है कि PoP से जल निकायों को नुकसान नहीं पहुँचता है

बॉम्बे हाई कोर्ट ने गणेश मंडलों से वैज्ञानिक सबूत पेश करने को कहा है कि PoP से जल निकायों को नुकसान नहीं पहुँचता है
Mumbai

वेस्टर्न रेलवे की AC लोकल ट्रेन में नकली UTS टिकट रैकेट का भंडाफोड़; FIR दर्ज, यात्रियों को फ़र्ज़ी ऐप्स से सावधान रहने की चेतावनी

वेस्टर्न रेलवे की AC लोकल ट्रेन में नकली UTS टिकट रैकेट का भंडाफोड़; FIR दर्ज, यात्रियों को फ़र्ज़ी ऐप्स से सावधान रहने की चेतावनी

Comments

Loading comments...

Related News