मुंबई: विख्यात समाज सेविका और 'मरियम वुमन वेलफेयर फाउंडेशन' (Mariyam Women's Welfare Foundation) की प्रमुख अबिदा सय्यद ने अपना जन्मदिन बेहद सादगी और संवेदनशीलता के साथ मनाया। जन्मदिन पर किसी बड़े आयोजन के बजाय, उन्होंने अपने एनजीओ के कार्यकर्ताओं के साथ 'वूम' (Womb) अनाथ आश्रम जाकर वहां के बच्चों के साथ पूरा दिन बिताया।
इस विशेष अवसर पर फाउंडेशन की ओर से आश्रम के बच्चों को स्कूली सामग्री (स्टेशनरी), पौष्टिक भोजन और मिठाइयाँ वितरित की गईं। अबिदा सय्यद और उनकी टीम ने बच्चों के साथ बातचीत की, उनके साथ समय बिताया और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया।
इस नेक कार्य में फाउंडेशन के कई सक्रिय सदस्यों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नफीस खान, रहमान खान, कामरान बलोच, अदनान शेख, कौसर शेख, फातिमा ताज, समीना सय्यद, हाजरा शाह और शेर अली उपस्थित रहे और सेवा कार्य में अपना योगदान दिया।
अबिदा सय्यद ने इस मौके पर कहा कि समाज के जरूरतमंद और बेसहारा बच्चों की मदद करना ही उनके जन्मदिन का सबसे बड़ा तोहफा है। स्थानीय लोगों ने मरियम वुमन वेलफेयर फाउंडेशन की इस पहल की जमकर सराहना की है।

Loading comments...