BREAKING
FAC News
Back

जनपद बहराइच में छात्रा को बनाया गया एक दिन के लिये पुलिस अधीक्षक

FAC News Desk | | views
जनपद बहराइच में छात्रा को बनाया गया एक दिन के लिये पुलिस अधीक्षक

एक दिन की पुलिस अधीक्षक

 

संवाददाता फरियाद अली

 

जनपद बहराइच में छात्रा को बनाया गया एक दिन के लिये पुलिस अधीक्षक

आज 30 सितंबर 2025 को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बहराइच की उपस्थिति में कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय, नवाबगंज की छात्रा अंजली पुत्री राजकुमार (कक्षा-6) को एक दिन के लिए पुलिस अधीक्षक बहराइच का दायित्व सौंपा गया ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा बुके देकर अंजलि का स्वागत किया और उपहार स्वरूप बैग, स्टैशनरी किट और सामान्य अध्ययन की बुक देकर उन्हें अभिप्रेरित किया

इस दौरान छात्रा अंजलि द्वारा पुलिस अधीक्षक के रूप में भूमिका निर्वहित की गयी व जिला स्तरीय प्रशासनिक कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी

 

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागीय योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें नेतृत्व के अवसर प्रदान करना तथा समाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश देना था ।

 

छात्रा अंजली ने अत्यंत उत्साहपूर्वक जिम्मेदारी निभाई और अन्य छात्राओं को आगे बढ़कर शिक्षा प्राप्त करने व अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया ।

कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, विद्यालय की प्रधानाचार्य व शिक्षकगण, अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News