मुंबई के जोगेश्वरी पूर्व इलाके से एक अवैध जुआ क्लब चलाए जाने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहम्मद खान चाल में सरेआम तीन पत्ती का जुआ क्लब चलाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि यह अवैध क्लब साई कबाब कॉर्नर के बगल में, दुकान नंबर 2 और अन्नपूर्णा ताड़ी माड़ी केंद्र के ठीक ऊपर स्थित है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वामन और गणेश नामक दो व्यक्ति बिना किसी डर या कानून के खौफ के इस क्लब को संचालित कर रहे हैं। इस क्लब में दिन-रात दूर-दूर से जुआरियों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे क्षेत्र का माहौल लगातार खराब हो रहा है।
इस अवैध गतिविधि के कारण स्थानीय निवासियों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने मेघवाड़ी पुलिस प्रशासन से इस मामले में तुरंत संज्ञान लेने और जुआ क्लब को बंद करवाकर दोषियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Loading comments...