BREAKING
FAC News
Back

जोगेश्वरी पूर्व में दामाद ने ससुर पर किया चाकू से जानलेवा हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Tabish | | — views
जोगेश्वरी पूर्व में दामाद ने ससुर पर किया चाकू से जानलेवा हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

मुंबई, 14 नवंबर 2026: जोगेश्वरी पूर्व क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक दामाद द्वारा अपने ही ससुर पर चाकू से जानलेवा हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना में ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मेघवाड़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सचिन खन्ना भंडारी (42), जो जोगेश्वरी पूर्व के रहने वाले हैं और एक नशामुक्ति केंद्र चलाते हैं, 13 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 2:00 बजे रियाज होटल के सामने झूला मैदान के पास बांद्रा प्लॉट (जोगेश्वरी पूर्व) गए थे। दरअसल, उनका 42 वर्षीय दामाद उनकी बेटी के साथ लगातार झगड़ा कर रहा था, जिसे समझाने के लिए सचिन वहां पहुंचे थे।


समझाने की बात से नाराज होकर आरोपी दामाद ने गुस्से में आकर शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने चाकू से सचिन के पेट के दाहिने हिस्से पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।


पीड़ित की शिकायत के आधार पर मेघवाड़ी पुलिस थाने में 13 नवंबर 2026 को अपराध क्रमांक 597/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 109(1), 352, और 351(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News