BREAKING
FAC News
Back

कैसरगंज: मार्ग दुर्घटना में युवक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

| | views
कैसरगंज: मार्ग दुर्घटना में युवक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल
कैसरगंज: मार्ग दुर्घटना में युवक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल रिपोर्ट – फरियाद अली, कैसरगंज, बहराइच कैसरगंज (बहराइच)। लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा थाना कैसरगंज क्षेत्र में अपेक्स इंटरनेशनल स्कूल के निकट हुआ, जहां एक अज्ञात तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस ने मोटरसाइकिल सवार को लगभग 50 मीटर तक रगड़ते हुए घसीटा, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जरवल कस्बे से कैसरगंज की ओर जा रही एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे। मोटरसाइकिल जैसे ही अपेक्स इंटरनेशनल स्कूल के पास पहुंची, पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक टक्कर में मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद नादिर पुत्र अब्दुल कादिर (उम्र लगभग 40 वर्ष), निवासी रुकनापुर खुर्द थाना फखरपुर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे दो अन्य व्यक्ति—आसिफ पुत्र सरफुद्दीन तथा सुफियान पुत्र सिराजुद्दीन, दोनों निवासी रुकनापुर खुर्द थाना फखरपुर—गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल आसिफ की हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय बहराइच रेफर कर दिया। सुफियान का इलाज कैसरगंज सीएचसी पर जारी है। सूचना मिलते ही कैसरगंज थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद वाहन चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन व चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और वाहन की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी कैसरगंज ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और घायलों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए वाहन की पहचान व चालक की गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के गांव रुकनापुर खुर्द में शोक की लहर है। मोहम्मद नादिर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों व परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए और फरार वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए। यह हादसा एक बार फिर जिले में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों की अनियंत्रित चाल पर सवाल खड़े करता है। आए दिन हो रही ऐसी दुर्घटनाएं जनमानस के जीवन को संकट में डाल रही हैं, जिन पर समय रहते कठोर कदम उठाना आवश्यक है।

How did you feel about this news?

Related News

National

पेट्रोल का शगुन 111

पेट्रोल का शगुन 111
National

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही
National

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………
National

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………
National

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………
National

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………
National

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………
National

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

Comments

Loading comments...

Related News