BREAKING
FAC News
Back

कापूरबावडी में देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश, महिला एजेंट गिरफ्तार; 4 युवतियां रेस्क्यू

Tabish | | views
कापूरबावडी में देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश, महिला एजेंट गिरफ्तार; 4 युवतियां रेस्क्यू

ठाणे: ठाणे शहर पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत कापूरबावडी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में अनैतिक मानवी वाहतूक शाखा (AHTU/क्राइम ब्रांच) ने कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के कथित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक महिला एजेंट को गिरफ्तार कर चार पीड़ित युवतियों को रेस्क्यू किया है।

पुलिस के अनुसार, अनैतिक मानवी वाहतूक शाखा को गुप्त सूचना मिली थी कि कापूरबावडी नाका स्थित लेक सिटी मॉल के पास बर्गर किंग के नजदीक एक महिला एजेंट ग्राहकों को देह व्यापार के लिए युवतियां उपलब्ध कराने आने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बोगस ग्राहक और पंच की मदद से जाल बिछाया और मौके पर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने महिला एजेंट को हिरासत में लिया तथा उसके संपर्क में मौजूद चार युवतियों को रेस्क्यू किया। जांच में पुलिस को कथित तौर पर पता चला कि महिला एजेंट स्पा सेंटरों में काम करने वाली युवतियों की तस्वीरें ग्राहकों को भेजकर मुंबई, ठाणे, लोनावला, गोवा और गुजरात सहित विभिन्न स्थानों पर ग्राहकों को उपलब्ध कराने का काम कर रही थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला पिछले करीब एक वर्ष से इस कथित अवैध गतिविधि में सक्रिय थी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा कितनी अन्य युवतियां उसके संपर्क में थीं।

मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (PITA) की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रेस्क्यू की गई युवतियों को सुरक्षित स्थान पर भेजने की प्रक्रिया भी पुलिस द्वारा की जा रही है।

यह कार्रवाई ठाणे शहर पुलिस आयुक्तालय के वरिष्ठ अधिकारियों तथा क्राइम ब्रांच के एसीपी मदन बल्लाळ के मार्गदर्शन में अनैतिक मानवी वाहतूक शाखा की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अंजली आंधळे, एपीआई स्नेहल शिंदे, पीएसआई दीक्षा ढाकरे सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने संयुक्त रूप से की।

पुलिस की आगे की जांच जारी है।

How did you feel about this news?

Related News

Thane

ठाणे सेशंस कोर्ट ने मीरा रोड पर अवैध फ्लैट गिराने के मामले में फाइनेंस कंपनी के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द कर दी

ठाणे सेशंस कोर्ट ने मीरा रोड पर अवैध फ्लैट गिराने के मामले में फाइनेंस कंपनी के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द कर दी
Thane

भिवंडी बिल्डिंग हादसा: आर्थिक मदद के बाद पांच प्रवासी मज़दूरों के शव उत्तर प्रदेश भेजे गए

भिवंडी बिल्डिंग हादसा: आर्थिक मदद के बाद पांच प्रवासी मज़दूरों के शव उत्तर प्रदेश भेजे गए
Thane

मुंब्रा में ज़मीन धंसने से दहशत, 9 परिवारों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया

मुंब्रा में ज़मीन धंसने से दहशत, 9 परिवारों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया
Thane

ठाणे MACT ने 2011 में मोखाड़ा जीप हादसे में मारी गई महिला के परिवार को ₹14.81 लाख का मुआवज़ा देने का आदेश दिया

ठाणे MACT ने 2011 में मोखाड़ा जीप हादसे में मारी गई महिला के परिवार को ₹14.81 लाख का मुआवज़ा देने का आदेश दिया
Thane

ठाणे कोर्ट ने वैवाहिक विवाद के मामले में 3 लोगों को अग्रिम ज़मानत दी; कोर्ट ने कहा कि स्त्रीधन के दावे ज़मानत से मिलने वाली राहत से ऊपर नहीं हो सकते

ठाणे कोर्ट ने वैवाहिक विवाद के मामले में 3 लोगों को अग्रिम ज़मानत दी; कोर्ट ने कहा कि स्त्रीधन के दावे ज़मानत से मिलने वाली राहत से ऊपर नहीं हो सकते
Thane

ठाणे पुलिस ने एक घंटे के अंदर ₹3.5 लाख का सोने का मंगलसूत्र बरामद किया; शिकायतकर्ता ने हाउसकीपिंग कर्मचारी को माफ़ किया

ठाणे पुलिस ने एक घंटे के अंदर ₹3.5 लाख का सोने का मंगलसूत्र बरामद किया; शिकायतकर्ता ने हाउसकीपिंग कर्मचारी को माफ़ किया
Thane

ठाणे FDA ने एक्सपायर्ड खाने-पीने की चीज़ों और साफ़-सफ़ाई न होने की वजह से ऑनलाइन ग्रॉसरी वेयरहाउस को सील किया

ठाणे FDA ने एक्सपायर्ड खाने-पीने की चीज़ों और साफ़-सफ़ाई न होने की वजह से ऑनलाइन ग्रॉसरी वेयरहाउस को सील किया
Thane

घोड़बंदर रोड पर ऑटो-रिक्शा पर कंटेनर पलटने से 2 लोगों की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

घोड़बंदर रोड पर ऑटो-रिक्शा पर कंटेनर पलटने से 2 लोगों की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

Comments

Loading comments...

Related News