BREAKING
FAC News
Back

काशीगांव दरगा रोड पर स्थित RMC(रेडी मिक्स कंक्रीट) प्लांट की गाड़ी ने शनिवार की सुबह आठ बजे काशीगांव ग्रीन विलेज के पास पैदल जा रही युवती के दोनों पैरो को बुरी तरह से कुचल दिया।

Tabish | | — views
काशीगांव दरगा रोड पर स्थित RMC(रेडी मिक्स कंक्रीट) प्लांट की गाड़ी ने शनिवार की सुबह आठ बजे काशीगांव ग्रीन विलेज के पास पैदल जा रही युवती के दोनों पैरो को बुरी तरह से कुचल दिया।

काशीगांव दरगा रोड पर स्थित RMC(रेडी मिक्स कंक्रीट) प्लांट की गाड़ी ने शनिवार की सुबह आठ बजे काशीगांव ग्रीन विलेज के पास पैदल जा रही युवती के दोनों पैरो को बुरी तरह से कुचल दिया। युवती की उमर लगभग 22 से 23 साल की है हाल ही में उसकी शादी हुई थी वो शनिवार की सुबह अपने पति के साथ काशीगांव ग्रीन विलेज के सामने वाली रोड से जा रही है पीछे से आ रही RMC की गाड़ी ने इतनी ज़ोर से टक्कर मारी के युवती के दोनों पैर टायर के नीचे आने से बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे को देखकर वहां मौजूद लोगो की रूह तक कांप गई। मौके का फायदा उठाकर वाहन चालक फरार हो गया।

गौरतलब हो की RMC की गाड़ी ने पहले भी एक बच्चे की जान ले ली थी दिनांक 11-9-2025 को 10 साल का बच्चा अपना भविष्य संवारने स्कूल जा रहा है काशीमीरा नीलकमल नाका के पास RMC की गाड़ी के नीचे आने से बच्चे की मौत हो गई। कई नेताओं ने अपनी नेतागिरी चमकाने के चक्कर में धरना प्रदर्शन भी किया था। आनन फानन में इस RMC प्लांट को बंद कर दिया था लेकिन फिर यह चालू हो गया।

नीलकमल नाका से लेकर दरगा रोड पर तीन चार स्कूल हैं कुछ बच्चे तो अपने मां बाप के साथ स्कूल जाते हैं लेकिन कुछ बच्चे ऐसे भी हैं जो अकेले स्कूल जाते हैं स्कूल के समय इस तंग रोड पर बड़े वाहनों का आना जाना लगा रहता है। ऊपर से फेरी वाले और ठेले वालो की वजह से नीलकमल नाका से लेकर मीनाक्षी नगर नाले तक चलकर जाना मुश्किल हो गया है पानी के टैंकर, डंपर, और RMC प्लांट की गाड़िया इस रोड पर बहुत ही तेज गति से चलती हैं। और यहां के जनप्रतिनिधि भी आंख खोलकर मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते हैं कई वाहन चालक ऐसे भी हैं जो दारू पीकर गाड़ी चलाते हैं अगर आगे भी कोई बड़ा हादसा होता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा RMC प्लांट का मालिक जा वो लोग जिन्होंने इस प्लांट को स्थापित करने में मदद की है अब देखना यह होगा कि इस हादसे के बाद यह प्लांट चालू रहता है जा बंद होता है

काशीगांव दरगा रोड पर स्थित RMC(रेडी मिक्स कंक्रीट) प्लांट की गाड़ी ने शनिवार की सुबह आठ बजे काशीगांव ग्रीन विलेज के पास पैदल जा रही युवती के दोनों पैरो को बुरी तरह से कुचल दिया।काशीगांव दरगा रोड पर स्थित RMC(रेडी मिक्स कंक्रीट) प्लांट की गाड़ी ने शनिवार की सुबह आठ बजे काशीगांव ग्रीन विलेज के पास पैदल जा रही युवती के दोनों पैरो को बुरी तरह से कुचल दिया।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News