BREAKING
FAC News
Back

काशीमीरा के होटल में क्रिकेट सट्टा…राजस्थान का सट्टेबाज गिरफ्तार!.. लॉगिन आईडी-पासवर्ड उपलब्ध करानेवालों पर भी मामला दर्ज

Tabish | | views
काशीमीरा के होटल में क्रिकेट सट्टा…राजस्थान का सट्टेबाज गिरफ्तार!.. लॉगिन आईडी-पासवर्ड उपलब्ध करानेवालों पर भी मामला दर्ज

मुंबई...सट्टेबाजी एक अपराध है, यह जानते हुए भी बेखौफ सट्टेबाज देश की युवा पीढ़ी को इस दलदल में धकेल रहे हैं। शॉर्टकट इनकम का यह खेल अब बाकायदा होटलों के कमरे में बैठकर खेला जा रहा है। काशीमीरा पुलिस थाने से जुड़ी क्राइम डिटेक्शन यूनिट के अधिकारियों ने राष्ट्रीय महामार्ग के पास स्थित एक होटल के कमरे में देश-विदेश में खेले जा रहे क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए एक सट्टेबाज को गिरफ्तार किया है।

मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस उपनिरीक्षक शिवाजी खाड़े ने सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र कांबले के मार्गदर्शन में सहारा लॉजिंग एंड बोर्डिंग नामक होटल के कमरा नंबर १०७ में छापा मारा।

कमरे में बैठकर लगवा रहा था सट्टा

छापेमारी के दौरान राजस्थान के कोटा शहर में रहने वाले ४३ वर्षीय हर्षितसिंग सुरेशकुमार अरोरा मोबाइल फोन से ऑनलाइन बेटिंग ऐप और गेमिंग वेबसाइट के जरिए सट्टा लगाते और लगवाते हुए रंगेहाथ दबोचा। अरोरा के अलावा गेमिंग वेबसाइट पर सट्टा लगाने के लिए लॉगिन आईडी और पासवर्ड उपलब्ध करवाने वाले बेटिंग रैकेट के कथित मास्टरमाइंड जयपुर निवासी यश गुप्ता और राजस्थान में नागौर जिले के रहने वाले रियाज नागौरी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अंतर्राष्ट्रीय सट्टा गैंग की संभावना

पुलिस को संदेह है कि राजस्थान से ऑपरेट हो रहे इस रैकेट से जुड़े सटोरियों के तार किसी अंतर्राष्ट्रीय सट्टा गैंग से जुड़ें हुए है। काशीमीरा पुलिस आगे की जांच में जुटी है। ज्ञात हो कि शहर में ऑनलाइन सट्टा और गेमिंग के नाम पर धोखाधड़ी का खेल खुलेआम जारी है, लॉगिन आईडी और पासवर्ड उपलब्ध करवाने वाले कुछ बिचौलियों ने मोबाइल फोन को जुए का वर्चुअल अड्डा बना दिया है, जो लोगों को खासकर युवा पीढ़ी को वित्तीय बर्बादी और मानसिक तनाव के दलदल में धकेल रहा है।

How did you feel about this news?

Related News

Mumbai

नागपाड़ा में अकीदत व अदब से सजा भव्य ‘कुल हिंद नातिया मुशायरा’, एडवोकेट सैयद जलालुद्दीन की पुरअसर इस्तकबालिया तक़रीर ने महफ़िल में बांधा समां

नागपाड़ा में अकीदत व अदब से सजा भव्य ‘कुल हिंद नातिया मुशायरा’, एडवोकेट सैयद जलालुद्दीन की पुरअसर इस्तकबालिया तक़रीर ने महफ़िल में बांधा समां
Mumbai

MPSC औषध निरीक्षक परीक्षा पेपरफुटी प्रकरण में बड़ा खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

MPSC औषध निरीक्षक परीक्षा पेपरफुटी प्रकरण में बड़ा खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
Mumbai

ऐक्शन मोड में BMC: भगत सिंह नगर फ्लाईओवर का काम समय पर पूरा करने के निर्देश, SRA को अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम

ऐक्शन मोड में BMC: भगत सिंह नगर फ्लाईओवर का काम समय पर पूरा करने के निर्देश, SRA को अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम
Mumbai

सांताक्रूज़ में शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हाजी इब्राहीम शेख़ ‘भाईजान’ की रहनुमाई में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, गली-गली गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा, या रसूलल्लाह सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम

मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी: कफ परेड पुलिस ने महज 6 घंटे में ढूंढ निकालीं 3 लापता नाबालिग लड़कियां

मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी: कफ परेड पुलिस ने महज 6 घंटे में ढूंढ निकालीं 3 लापता नाबालिग लड़कियां
Mumbai

मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
Mumbai

प्रभादेवी के रुस्तमजी क्राउन में अवैध निर्माण पर बीएमसी की कार्रवाई, 9 फ्लैटों से हटाए गए अनधिकृत बदलाव

प्रभादेवी के रुस्तमजी क्राउन में अवैध निर्माण पर बीएमसी की कार्रवाई, 9 फ्लैटों से हटाए गए अनधिकृत बदलाव
Mumbai

मुंबई में स्पा सेंटरों की बाढ़: एक ही बिल्डिंग में चार-चार सेंटर, 'एक्स्ट्रा सर्विस' के आरोपों से उठे सवाल

मुंबई में स्पा सेंटरों की बाढ़: एक ही बिल्डिंग में चार-चार सेंटर, 'एक्स्ट्रा सर्विस' के आरोपों से उठे सवाल

Comments

Loading comments...

Related News