BREAKING
FAC News
Back

कौड़ियाला नदी में बड़ा हादसा — नाव पलटने से 22 लोग डूबे, 13 को बचाया गया, एक शव बरामद, 8 अब भी लापता

FAC News Desk | | views
कौड़ियाला नदी में बड़ा हादसा — नाव पलटने से 22 लोग डूबे, 13 को बचाया गया, एक शव बरामद, 8 अब भी लापता

कौड़ियाला नदी में बड़ा हादसा — नाव पलटने से 22 लोग डूबे, 13 को बचाया गया, एक शव बरामद, 8 अब भी लापता

संवाददाता फरियाद अली

 

सीएम योगी ने लिया संज्ञान, एसडीआरएफ-एनडीआरएफ टीमें मौके पर राहत-बचाव कार्य में जुटीं

 

बहराइच। जनपद के थाना सुजौली क्षेत्र के ग्राम भरथापुर के पास कौड़ियाला (गेरुआ) नदी में बुधवार की शाम लगभग 6 बजे एक भीषण हादसा हो गया। नदी पार कर रहे ग्रामीणों से भरी नाव बीच धारा में पलट गई, जिससे हाहाकार मच गया। नाव में कुल 22 लोग सवार थे, जिनमें से 13 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक महिला का शव बरामद हुआ है। अभी भी आठ लोग लापता बताए जा रहे हैं।

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और एसएसबी की टीमें मौके पर पहुंच गईं। गोताखोरों की मदद से सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रात का समय और तेज बहाव के कारण बचाव कार्य में कठिनाई आ रही है।

 

लापता व्यक्तियों में नाविक मिहिलाल यादव (38 वर्ष), शिवनंदन मौर्य (50 वर्ष), सुमन (28 वर्ष), सोहनी (5 वर्ष), शिवम (9 वर्ष), रमजैया (60 वर्ष, शव बरामद), उनके दो पोते (7 व 10 वर्ष), तथा शांति की 5 वर्षीय पुत्री शामिल हैं।

 

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, भरथापुर गांव गेरुआ नदी के पार स्थित है। यहां के लोग रोजाना नाव से लखीमपुर खीरी जिले के खैरटिया और आसपास के गांवों में आवागमन करते हैं। बुधवार शाम भी दर्जनों लोग नाव से लौट रहे थे कि अचानक तेज धारा में नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।

 

हादसे की सूचना पर इलाके में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने खुद बचाव कार्य शुरू किया और कई लोगों को बाहर निकाला। मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी पहुंचकर राहत कार्य का जायजा ले रहे हैं।

 

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लापता लोगों की तलाश के लिए पूरी टीम को अलर्ट मोड पर रखा है और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

 

ग्रामीणों में इस हादसे को लेकर भारी आक्रोश और शोक का माहौल है। लोगों का कहना है कि नदी पार करने के लिए पुल न होने की वजह से आए दिन नाव का सहारा लेना पड़ता है, जिससे हमेशा खतरा बना रहता है। प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग उठ रही है।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News