BREAKING
FAC News
Back

कबीर शेख को मीरा-भाईंदर शहर जिला कांग्रेस कमेटी में जिला सचिव की जिम्मेदारी, बधाइयों का लगा तांता

Tabish | | views
कबीर शेख को मीरा-भाईंदर शहर जिला कांग्रेस कमेटी में जिला सचिव की जिम्मेदारी, बधाइयों का लगा तांता

(रिपोर्ट एडिटर जफरसिद्दीकी)


मीरा-भाईंदर :- मीरा-भाईंदर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कबीर मोहम्मद सोहब शेख को जिला सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों तथा समर्थकों ने कबीर शेख को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक अनुशासन तथा जनसेवा की भावना को ध्यान में रखते हुए कबीर शेख अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। नियुक्ति पत्र पर मीरा-भाईंदर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राकेश राजपुरोहित के हस्ताक्षर हैं।

कबीर शेख को जिला सचिव बनाए जाने पर पूर्व नगरसेवक जुबैर इनामदार, मोहम्मद फारूक शेख, कार्यकारी अध्यक्ष नियामतखां पटेल, शरीफ साहब, फिरोज शेख, मोहम्मद रफी, डॉ. असदुल्लाह खान गाजी, सैयद तारिक, सोहेल अहमद, डॉ. मुख्तार शेख और खालिद अख्तर खान सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व विधायक मुजफ्फर हुसैन का कबीर शेख ने जताया तहेदिल से आभार

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद कबीर शेख ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व विधायक मुजफ्फर हुसैन का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुजफ्फर हुसैन के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से उन्हें संगठन में कार्य करने की नई जिम्मेदारी मिली है, जिसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

कबीर शेख ने सोशल मीडिया, संदेशों तथा समाचार पत्रों के माध्यम से बधाई और शुभकामनाएं देने वाले सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मित्रों एवं शुभचिंतकों का भी दिल से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि “आप सभी का प्यार, विश्वास, आशीर्वाद और शुभकामनाएं मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। आपके विश्वास को बनाए रखने के लिए मैं पूरी मेहनत और निष्ठा के साथ संगठन एवं जनता के बीच कार्य करता रहूंगा।”

कबीर शेख ने विशेष रूप से जुबैर इनामदार, मोहम्मद फारूक शेख, नियामतखां पटेल, शरीफ साहब, फिरोज शेख, मोहम्मद रफी, डॉ. असदुल्लाह खान गाजी, सैयद तारिक, सोहेल अहमद, डॉ. मुख्तार शेख और खालिद अख्तर खान सहित सभी बधाई देने वालों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सहयोग और प्रोत्साहन आगे भी उन्हें जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News