मुंबई:मुंबई की खार पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चोरी के मामले में पिछले 21 सालों से फरार चल रहे एक 42 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान मुत्तू कृष्णन रामकृष्णन अरुनतुद्दी के रूप में हुई है, जो लंबे समय से पुलिस और अदालती कार्यवाही से बच रहा था. पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ साल 2005 में खार पुलिस स्टेशन में चोरी (IPC की धारा 379) का मामला दर्ज किया गया था. मामला दर्ज होने के बाद से ही वह कभी अदालत में पेश नहीं हुआ. आरोपी की लगातार अनुपस्थिति को देखते हुए, अगस्त 2023 में अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी की उद्घोषणा (Proclamation) जारी की थी. तमिलनाडु के गांव में छुपा था आरोपीजांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने मकान मालिक के साथ तमिलनाडु के एक गांव में जाकर छिप गया है. पुलिस लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी.CSMT स्टेशन पर बिछाया जाल9 सितंबर को पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली कि आरोपी वापस मुंबई आ रहा है. सूचना मिलते ही खार पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी और सुबह करीब 10:30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) स्टेशन पर जाल बिछाकर उसे धर दबोचा. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश कर दिया है.
खार पुलिस ने 21 साल से फरार चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, CSMT स्टेशन से दबोचा
How did you feel about this news?

Loading comments...