BREAKING
FAC News
Back

कॉकरोच जनता पार्टी यदि आपका सोशल मीडिया और इंटरनेट की दुनिया से रत्तीभर भी राबता है, तो यह एक नाम आपने बीते कुछ दिनों में जरूर सुना होगा।

Shoaib Miyanoor | | views
कॉकरोच जनता पार्टी  यदि आपका सोशल मीडिया और इंटरनेट की दुनिया से रत्तीभर भी राबता है, तो यह एक नाम आपने बीते कुछ दिनों में जरूर सुना होगा।

'कॉकरोच जनता पार्टी', यदि आपका सोशल मीडिया और इंटरनेट की दुनिया से रत्तीभर भी राबता है, तो यह एक नाम आपने बीते कुछ दिनों में जरूर सुना होगा।



सोचा भी होगा कि आख‍िर ये क्‍या बला है! हो सकता है कि इंस्‍टाग्राम पर एक मजाक से शुरू हुए इस प्रोफाइल को आपने हल्‍के में भी लिया हो, लेकिन यह आपको जानकर हैरानी होगी कि महज 6 दिन में इस 'कॉकरोच जनता पार्टी' के 11.3M से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। इसने सोशल मीडिया पर समर्थन के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी के 8.7M फॉलोअर्स की संख्‍या को भी पछाड़ दिया है। दिलचस्‍प बात ये है कि आम यूजर्स यानी आम जनता के साथ ही इस 'व्यंग्यात्मक राजनीतिक आंदोलन' को सेलेब्‍स का भी साथ मिला है। दीया मिर्जा, कोंकणा सेन शर्मा से लेकर अनुराग कश्‍यप तक इसे फॉलो कर रहे हैं। 


अब यदि आपको नहीं पता कि ये ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ क्या है, तो फौरी जानकारी यह है कि ये एक मजाकिया पॉलिटिकल ग्रुप है, जिसे सोशल मीडिया और इंटरनेट की दुनिया में तब शुरू किया गया, जब चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कथित तौर पर देश के बेरोजगार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से की थी।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News