खडकपाड़ा पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर मानपाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई; मालिक समेत 16 लोगों पर मामला दर्ज, 36 हजार का सामान जब्त...........
कल्याण: कल्याण पश्चिम के पॉश इलाके माने जाने वाले साई चौक परिसर में अवैध रूप से चल रहे एक हुक्का पार्लर का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह अवैध कारोबार खडकपाड़ा पुलिस स्टेशन से महज कुछ ही दूरी पर स्थित 'ऑर्बिट' (Orbit) इमारत की चौथी मंजिल पर 'द विंटेज स्काई लाउंज' (The Vintage Sky Lounge) में चल रहा था।
मानपाड़ा पुलिस ने इस हुक्का पार्लर पर अचानक छापेमारी कर मौके से करीब 36 हजार रुपये कीमत की हुक्का सामग्री जब्त की है। इस मामले में पार्लर के मालिक अजीम कांबले समेत कुल 16 लोगों के खिलाफ खडकपाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
आरोपियों के नाम:
पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले में अजीम कांबले, हेमंत कल्याणवाला, साहिल असरानी, हंजला शहा, अकबाल अली, अफ्तार अली, इरफान शेख, रवि दास और हितेश मंग... (अन्य आरोपी) शामिल हैं।

Loading comments...