कल्याण: कल्याण में प्रसिद्ध प्रिंस नामांकित बेकरी के खिलाफ एफडीए प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई है। बेकरी में पाव तैयार करने के लिए लकड़ी की भट्टी का इस्तेमाल किए जाने की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।
शिकायत के अनुसार, बेकरी में बड़ी मात्रा में पाव तैयार कर शहर के विभिन्न दुकानदारों को इसकी आपूर्ति की जाती थी। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने जांच करते हुए बेकरी को सील कर दिया है।
बताया जा रहा है कि विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई भी जारी है। एफडीए की इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य बेकरी व्यवसायियों में भी चर्चा शुरू हो गई है।

Loading comments...