BREAKING
FAC News
Back

कल्याण: मानिवली के 'मिहिका फार्म हाउस' पर पुलिस का आधी रात को छापा, जन्मदिन के बहाने चल रही हुक्का पार्टी का भंडाफोड़

Tabish | | — views
कल्याण: मानिवली के 'मिहिका फार्म हाउस' पर पुलिस का आधी रात को छापा, जन्मदिन के बहाने चल रही हुक्का पार्टी का भंडाफोड़

कल्याण:महाराष्ट्र के कल्याण (Kalyan) के पास मानिवली गांव में स्थित मिहिका फार्म हाउस पर पुलिस ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जन्मदिन की पार्टी (Birthday Party) के नाम पर अवैध रूप से चलाई जा रही एक हाई-प्रोफाइल हुक्का पार्टी पर टिटवाला पुलिस ने अचानक छापा मारकर उसे पूरी तरह से उखाड़ फेंका।


मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मानिवली गांव के इस प्रसिद्ध स्विमिंग पूल वाले फार्म हाउस पर आधी रात को कुछ नियमों का उल्लंघन कर बड़ी पार्टी आयोजित की जा रही है। जब पुलिस की टीम ने आधी रात को वहां दबिश दी, तो पाया कि जन्मदिन मनाने के बहाने वहां बड़े पैमाने पर हुक्का और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन किया जा रहा था।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हुक्का पॉट, तंबाकू जनित फ्लेवर और अन्य प्रतिबंधित सामग्रियां जब्त की हैं। पुलिस ने इस मामले में फार्म हाउस के आयोजकों और नियमों का उल्लंघन करने वाले कई लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस परिसर में पहले भी इस तरह की अवैध गतिविधियां चलाई जा रही थीं।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News