BREAKING
FAC News
Back

कल्याण स्टेशन पर पकड़ाया लाखों का ड्रग.. आरोपियों का इंटरनेशनल गैंग से कनेक्शन

| | views
कल्याण स्टेशन पर पकड़ाया लाखों का ड्रग..  आरोपियों का इंटरनेशनल गैंग से कनेक्शन
कल्याण स्टेशन पर पकड़ाया लाखों का ड्रग…………. आरोपियों का इंटरनेशनल गैंग से कनेक्शन………. मुंबई…रेलवे में सुरक्षाकर्मियों की भारी कमी होने से यात्रियों की सुरक्षा हमेशा खतरे में रहती है, वहीं ड्रग्स तस्कर इसका फायदा उठाने लगे हैं। तस्करों ने पाया कि ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के इंतेजाम काफी कम हैं तो उन्होंने ड्रग्स स्मगलिंग के लिए रेलवे रूट को अपनाया है। इस बात का खुलासा कल्याण रेलवे स्टेशन पर नशीले पदार्थों के साथ पकड़े गए आरोपियों ने किया। इस बात की भी जानकारी सामने आई है कि मुंबई, गुजरात, बिहार और कर्नाटक राज्यों में ड्रग्स की सप्लाई ट्रेनों के जरिए की जा रही है। छानबीन में यह मालूम हुआ है कि आरोपियों का इंटरनेशनल ड्रग्स तस्करों के साथ तालमेल है। बता दें कि एक्स्प्रेस ट्रेनों में रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं, इसके बावजूद रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के प्रति लापरवाह नजर आती है। जीआरपी और आरपीएफ में हजारों की संख्या में वेकेंसी हैं, लेकिन उन खाली जगहों को भरने के लिए रेलवे संजीदा नजर नहीं आ रही है। यही वजह है कि ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर अपराधिक गतिविधियां बढ गई हैं। कल्याण रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हडकंप मच गया जब दो यात्रियों के पास बड़ी तादाद में ड्रग्स पाया गया। गवर्मेंट रेलवे पुलिस ने दो यात्रियों के पास से २०.८६ किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए इस मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत लगभग ४.१७ लाख रुपए बताई जा रही है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ नार्कोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब दोनों आरोपी पुरी एक्सप्रेस से उतरकर प्लेटफॉर्म पर पहुंचे थे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दोनों संदिग्धों के पास बड़े आकार के दो बैग थे और उनकी हरकतें भी संदिग्ध लग रही थीं। पकड़े गए आरोपियों में से एक मुंब्रा का रहने वाला है और दूसरा कर्नाटक के गुलबर्गा का रहनेवाला है। दोनों कर्नाटक से नशीला पदार्थ लेकर कल्याण पंहुचे थे और वहीं ड्रग्स की डीलीवरी करने वाले थे। जांच के दौरान जब अधिकारियों ने उनके बैग खोले तो उसमें गांजा पाया गया।

How did you feel about this news?

Related News

National

पेट्रोल का शगुन 111

पेट्रोल का शगुन 111
National

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही
National

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………
National

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………
National

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………
National

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………
National

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………
National

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

Comments

Loading comments...

Related News