BREAKING
FAC News
Back

कंदिवली में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई, 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त

Tabish | | views
कंदिवली में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई, 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त

मुंबई: मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की यूनिट-11, कंदिवली यूनिट ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 651 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.25 करोड़ रुपये बताई गई है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2.10 लाख रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और अन्य सामान भी जब्त किया। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 3.28 करोड़ रुपये आंकी गई है।

इस मामले में NDPS एक्ट, 1985 के तहत केस दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के संभावित अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका सामने आई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और हेरोइन की सप्लाई के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

कंदिवली में हुई इस बड़ी कार्रवाई से ड्रग तस्करों में हड़कंप मच गया है।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News