कोराकेंद्र नवरात्रि महोत्सव 2026 में किंजल दवे की धमाकेदार परफॉर्मेंस
नये गानों के साथ गरबा प्रेमियों का करेंगी मनोरंजन,
23वें वर्ष के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज।
संवाददाता : शोएब म्यानुंर, मुंबई
मुंबई : बोरीवली के कोराकेंद्र मैदान में आयोजित होने वाले कोराकेंद्र नवरात्रि महोत्सव 2026 का इस वर्ष 23वां आयोजन होने जा रहा है। नवरात्रि महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और इस बार गरबा प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण के रूप में लोकप्रिय गुजराती गायिका किंजल दवे अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस देने जा रही हैं।
नवरात्रि महोत्सव को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में किंजल दवे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार वह नवरात्रि के मौके पर चार नये गाने लेकर आ रही हैं। इन नये गानों के जरिए वह गरबा खेलने वाले खैलैयाओं और नवरात्रि प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन करेंगी। उन्होंने कहा कि नये गीतों के साथ इस बार का नवरात्रि उत्सव लोगों के लिए एक नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आएगा।
किंजल दवे की प्रस्तुति को लेकर गरबा प्रेमियों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कोराकेंद्र नवरात्रि महोत्सव हर वर्ष बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करता है और इस बार नये गानों व शानदार प्रस्तुतियों के साथ आयोजन को और भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है।
वहीं, इस अवसर पर फॉर्मर एम पी गोपाल शेट्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और शासन के क्षेत्र में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर को देखते हुए इस बार नवरात्रि महोत्सव को विशेष रूप से मनाने की योजना है। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के आयोजन को चार दिनों तक करने की अनुमति के लिए सरकार से अनुरोध किया जाएगा।
गोपाल शेट्टी ने उम्मीद जताई कि सरकार इस प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करेगी और अनुमति मिलने की स्थिति में इस वर्ष का कोराकेंद्र नवरात्रि महोत्सव और भी बड़े स्तर पर आयोजित किया जा सकेगा।
कोराकेंद्र नवरात्रि महोत्सव के 23वें वर्ष को लेकर आयोजकों में उत्साह है, वहीं किंजल दवे के नये गानों और धमाकेदार गरबा प्रस्तुति की घोषणा से मुंबई के गरबा प्रेमियों में भी उत्सुकता बढ़ गई है।


Loading comments...