BREAKING
FAC News
Back

कर्नलगंज: सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

FAC News Desk | | views
कर्नलगंज: सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

कर्नलगंज: सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश जनपद गोंडा के थाना कटरा बाजार क्षेत्र में करनैलगंज-पहाड़पुर मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय अनिल और 19 वर्षीय मोहित के रूप में हुई है। दोनों युवक कर्नलगंज क्षेत्र के दिनारी उसरेरिया गांव के निवासी थे।

हादसा सोमवार देर शाम हुआ, जब दोनों युवक बाइक से कहीं जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइकैब् को टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि बाइक की रफ्तार अधिक होने की वजह से वह खुद ही अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई।

हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

खास बात यह है कि अनिल की शादी महज चार महीने पहले ही हुई थी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं, मोहित भी अपने घर का इकलौता बेटा बताया जा रहा है।

ग्रामीणों और परिजनों ने हादसे को अज्ञात वाहन से टक्कर बताया है और मामले की जांच की मांग की है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है

यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर से सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाही की कीमत मौत है

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News