BREAKING
FAC News
Back

ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन ना केवल मेमन समाज़ के लिए बल्कि हिंदू मुस्लिम एकता के साथ सभी जाती के लोगों की मदद करती है।

Shoaib Miyanoor | | — views
ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन ना केवल मेमन समाज़ के लिए बल्कि हिंदू मुस्लिम एकता के साथ सभी जाती के लोगों की मदद करती है।

प्रेस नोट 


ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन ना केवल मेमन समाज़ के लिए बल्कि हिंदू मुस्लिम एकता के साथ सभी जाती के लोगों की मदद करती है।


देश भर के १५ लाख मेमन और ५२० मेमन जमातों की एक जमात ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन



रिपोर्टर शोएब म्यानुंर रायपुर 


रायपुर : २६ और २७ सितंबर २०२६ को रायपुर के वी आई पी रोड स्थित सगुन फार्म रिसोर्ट में मेमन समाज के देश भरके तकरीबन १५ लाख मेमन समाज के लोगों और ५२० मेमन जमातों की सबसे बड़ी मेमन जमात जिसका नाम ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन है। जिसका एक बहोत बड़ा प्रोग्राम ४४ वां मेमन कन्वेंशन और AGM एन्युअल जनरल मिटिंग होने जा रही है।

इस एजीएम को पूर्व मेयर एजाज़ भाई ढेबर और ढेबर परिवार ने पुरे छत्तीसगढ़ की मेमन समाज और मेमन जमातों के बिहाफ पर ऑर्गेनाइज किया है।

ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन पिछले ४४ साल से कार्यरत है। और गुजरात के बरोड़ा शहर से ११ अप्रैल १९७१ को ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन की शुरुआत की गई जिसमें कई सारे मेमन समाज के नुमाइंदे अलग-अलग टर्मस के समय में अध्यक्ष पद पर रहे।

जिसमें साल २०१५ से इकबाल मेमन ऑफिसर मेमन समाज की रहेबरी के लिए अध्यक्ष पद पर चुने गए। पिछले १२ से इकबाल मेमन ऑफिसर ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन के अध्यक्ष हैं और उन्होंने अपनी अध्यक्षता में सबसे पहले स्पोर्ट्स विंग, लेडिज विंग, और समाज के नव युवाओं को आगे लाने में युथ विंग, कायम की। जिसमें लेडिज विंग चेयरपर्सन रजिया बाई चश्मावाला, स्पोर्ट्स विंग के चेयरमैन आशीफ अबाजुमा, युथ विंग के चेयरमैन इमरान फ्रुटवाला, हैं।

इसके बाद और भी कई सारी टीम बढ़ती गई जिसमें लिगल टीम, डिजास्टर मैनेजमेंट विंग, मेरेज ब्यूरो विंग, ब्रोड कास्टिंग विंग, अपलिफ्टमेंट विंग, जैसी कई सारी टीम मौजूद हैं।

इकबाल मेमन ऑफिसर ने अपनी अध्यक्षता में मेमन डे की शुरुआत की उन्होंने देखा की दुनिया के लोग वेलेंटाइन डे, फाधर डे, मधर डे, योगा डे, जैसे अनेकों डे मनाते हैं तो मेमन समाज के लोगों के लिए साल में एक बार मेमन डे भी करना चाहिए और इस दिन मेमन समाज के लोग एक साथ मिलकर गेट टूगेदर करें और अपने छोटे जरुरतमंद लोगों की मदद करें ताकी मेमन समाज एक दुसरे के बारे में जुड़ी रहे देखते ही देखते ये मेमन डे हिंदुस्तान के अलावा दुसरे मुल्क के मेमन समाज में फैलता गया और पुरे विश्व में "वर्ल्ड मेमन डे" के नाम से जाना गया और अलग-अलग कस्बे में वहां वर्ल्ड मेमन डे कांउसीलर एंबेसेडर मुकर्रर किए गए। और साल में ११ अप्रैल को वर्ल्ड मेमन डे मनाया जाने लगा पिछले तीन साल पहले इस वर्ल्ड मेमन डे को मनाने के लिए मेमन समाज की और भी इदारे इसमें शामिल हुए और सबके मसवरे के बाद अब पुरी दुनिया में वर्ल्ड मेमन डे १० अप्रैल को मनाया जाने लगा।

इस दीन को वर्ल्ड मेमन डे के अलावा गरीबों की ईद भी कहा जाने लगा वर्ल्ड मेमन डे दीन समाज के मालिके हिसाब अपने छोटे की मदद के लिए आगे आते हैं, हिंदू मुस्लिम एकता और भाई चारगी के साथ अस्पतालों में फ्रुट बांटना, भुखों को खाना खिलाना, कपड़े बांटना, जैसे कार ए खैर के कामों को अंजाम दिया जाने लगा।

और इस लिए इसे गरीबों की ईद भी कहा जाने लगा।

ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन देश भर में हिंदू मुस्लिम एकता के साथ मेडिकल हेल्प, मेमन समाज के लोगों के लिए हाउसिंग हेल्प, विधवा महिलाओं के लिए जिसका कोई सहारा नहीं होता ऐसी विधवा महिलाओं को महिने की राशी देना, समाज के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए जिरो पर्सेंट पर रिटर्नेबल लिल्लाह फंड लोन के तौर एक बार २ लाख रुपए जो ३० महिनों की किश्त के तौर पर देनेका कार्य करती आ रही है।

इकबाल मेमन ऑफिसर ने अब एड्यूकेशन को बढ़ावा देने के लिए जगह-जगह स्कूल और कॉलेज तामीर करने का बिड़ा उठाया है जिसकी शुरुआत महाराष्ट्र के जलगांव शहर से की गई जलगांव में म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की एक खस्ता हाल स्कूल को एडोब करके ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन उर्दू स्कूल से की उन्होंने इस स्कूल को एक बेहतरीन मोड़ दिया जिसमें आज तकरीबन १००० बच्चों से अधिक बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे थे तब "माझी साळा सुंदर साळा" के तहत पुरे जलगांव जिले में इस स्कूल सुंदरता में नंबर एक घोषित किया गया और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

जिसके बाद अब मालेगांव में तीन एकड़ जमीन लेकर एक बेहतरीन पेरा मेडिकल कॉलेज बनानें का काम शुरु किया गया है। 

वहीं महाराष्ट्र के भुसावल में मोहम्मद अली जौहर फाउंडेशन और ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन के ज़ेरे एहतमाम डिग्री कॉलेज की संग-ए-बुनियाद की गई है और बहुत जल्द इस कॉलेज की शुरुआत की जाएगी, जलगांव में समस्त मेमन जमात की एक जमीन पर ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन बाटवीया इंटरनैशनल स्कूल की भी शुरुआत की जा रही है। इसके अलावा महाराष्ट्र के दाभोल में मर्हुम जनाब हसन चौगुले साहब की एशियन माइनोरिटी युनिवर्सिटी दाभोल में 3 एकर जमीन डिग्री कॉलेज बनाने के लिए ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन को डोनेशन को तामीर की गई है बहुत जल्द दाभोल में भी एक बेहतरीन कॉलेज बनवाई जाएगी।

इन सभी स्कूल और कॉलेज में ना केवल मेमन और मुस्लिम समाज के बच्चे पढ़ेंगे बल्कि नोन मुस्लिम बच्चे भी यहां आला तालीम हासिल कर पाएंगे।


ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन ने मेमन समाज को तलाक मुक्त समाज बनाने की भी मुहीम चलाई है देशकी जो मेमन जमात तलाक मुक्त जमात हो जाएगी तो उस जमात को एक सर्टिफिकेट भी ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन की तरफ़ से दिया जाएगा।

वहीं गुटखा, और ड्रग्स जैसी नशीली पदार्थों से युवाओं को दुर रेहने की भी मुहीम चलाई गई है।

और इस तरह ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन एक बेहतरीन कार ए खैर के कामों को हिंदू मुस्लिम भेदभाव के बिना अंजाम दे रही है।

"मज़हब नहीं सिखाता आपस में बेड़ रखना। हिंदी है हम वतन है हिंदुस्तान हमारा।"

की एक मिसाल ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन कायम कर रही है।


वहीं युथ विंग की बात करें तो युथ विंग मेमन समाज के युवाओं के लिए सबसे बड़ा नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है जिसके चलते चेयरमैन इमरान फ्रुटवाला ने युथ विंग में १५० से ज्यादा युथ विंग टीम बनाई है जिसमें, डॉक्टर पेनल, बिजनेस पेनल, लिगल पेनल, स्टूडेंट पेनल, जैसी कई पेनल बनाई गई है।


स्पोर्ट्स विंग चेयरमैन आशीफ अबाजुमा की चेयरमैन शीप में भी जगह जगह पर क्रिकेट मेच, फुटबॉल, होकी, कबड्डी जैसे कई खेल को अंजाम देकर समाज के बच्चों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।


लेडिज विंग चेयरपर्सन रजिया बाई चश्मावाला की बात करें तो महिलाओं के हित में शहर ब शहर महिलाओं को उनके पैरों पर खड़ा करने के लिए इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग सेंटर कायम किए जा रहे हैं और महिलाओं को इस ट्रेनिंग सेंटर में सिलाई काम, महेंदी कोर्स, ब्युटी पार्लर के कोर्स, कुकिंग कोर्स करवाए जा रहे हैं ताकी औरतें हूनर सिखने के बाद अपने पैरों पर खड़े हो कर अपनी कमाई कर सकें।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News