BREAKING
FAC News
Back

लालबाग गणेशोत्सव के दौरान चोरी करने वाले इंदौर के दो आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने श्रद्धालुओं से की सतर्क रहने की अपील...,

Tabish | | views
लालबाग गणेशोत्सव के दौरान चोरी करने वाले इंदौर के दो आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने श्रद्धालुओं से की सतर्क रहने की अपील...,

मुंबई: लालबाग में चल रहे गणेशोत्सव के दौरान दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोरों को कालाचौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी इंदौर, मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।पुलिस के अनुसार, लालबागचा राजा के दर्शन के लिए रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी भारी भीड़ का फायदा उठाकर ये आरोपी लोगों के कीमती सामान और जेब साफ करने की ताक में थे। पुलिस को इस संबंध में शिकायत मिली थी, जिसके बाद मुस्तैदी दिखाते हुए कालाचौकी पुलिस स्टेशन की टीम ने दोनों को धर दबोचा।पुलिस और आयोजकों की अपील:उत्सव के दौरान लालबाग में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए मुंबई पुलिस और मंडल के आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि दर्शन के लिए आते समय अपने मोबाइल, पर्स और अन्य कीमती सामानों का ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत वहां तैनात पुलिसकर्मियों को दें।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News