BREAKING
FAC News
Back

लालबागचा राजा: पहले दिन के चढ़ावे में मिले अमेरिकी डॉलर, सोने की चेन और लकड़ी का बल्ला, गिनती शुरू

Tabish | | views
लालबागचा राजा: पहले दिन के चढ़ावे में मिले अमेरिकी डॉलर, सोने की चेन और लकड़ी का बल्ला, गिनती शुरू

मुंबई: मुंबई के विश्व प्रसिद्ध 'लालबागचा राजा' के दरबार में गणेशोत्सव के पहले दिन के बाद मंगलवार को पहली बार दानपेटी खोली गई। बप्पा के प्रति भक्तों की अगाध श्रद्धा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दानपात्र खोलते ही उसमें भारतीय नोटों के साथ-साथ अमेरिकी डॉलर, सोने की चेन और एक लकड़ी का बल्ला (Wooden Bat) जैसी अनोखी वस्तुएं चढ़ावे के रूप में मिली हैं।बैंक ऑफ महाराष्ट्र और बीएमसी कर्मचारी कर रहे हैं गिनतीदानपेटी खुलने के बाद चढ़ावे की गिनती का काम आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया गया है। लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के कोषाध्यक्ष मंगेश दलवी के अनुसार, दान की गिनती के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र के विशेषज्ञ कर्मचारी, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के कर्मी, मंडल के सम्मानित सदस्य और सलाहकार समिति के अधिकारी तैनात किए गए हैं।दिनभर की गिनती के बाद इस पूरी राशि को उसी दिन शाम को बैंक ऑफ महाराष्ट्र में जमा करा दिया जाएगा।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News