BREAKING
FAC News
Back

लापरवाही से बाइक चलाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई; वायरल वीडियो के आधार पर 5 दोपहिया वाहन जब्त

Tabish | | — views
लापरवाही से बाइक चलाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई; वायरल वीडियो के आधार पर 5 दोपहिया वाहन जब्त

मुंबई: वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर खतरनाक स्टंट करने और लापरवाही से दोपहिया वाहन चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों की हरकतों से हाईवे पर चल रहे अन्य यात्रियों की जान को खतरा पैदा हो गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के पास से पांच दोपहिया वाहन भी जब्त कर लिए हैं।


अंधेरी पूर्व इलाके में मुंबई एयरपोर्ट के पास स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के नजदीक व्यस्त हाईवे पर कुछ युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाकर खतरनाक स्टंट और हुड़दंग करते हुए वायरल वीडियो में दिखाई दिए थे। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ बाइक सवारों के पास हेलमेट या नंबर प्लेट नहीं थी, जबकि कुछ बाइकों में तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे हुए थे। यह बात भी सामने आई कि ये युवक स्टंटबाजी और रेसिंग के वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील्स के जरिए वायरल कर रहे थे।


सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और वीडियो में दिख रहे बाइक सवारों की पहचान की। इस मामले में अंधेरी पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

• जावेद रफीक मालदार (उम्र 25)

• मोहसीन मुबारक शेख (उम्र 19)

• फैजान अहमद खान (उम्र 22)

• साहिल मोहम्मद सिराज (उम्र 29)

• कुशल दत्ताराम भिसे (उम्र 22)

पुलिस द्वारा इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News