मालवणी :दुर्घटना शनिवार दोपहर करीब 3 बजे मालवणी, मालाड वेस्ट के मार्वे रोड पर स्थित 'एकता वेलफेयर सोसायटी' में हुई। गली के छोटे बच्चे खुद अपने स्तर पर दही हांडी का आयोजन कर रहे थे। हांडी टांगने के लिए उन्होंने रस्सी का एक सिरा पेड़ से और दूसरा सिरा ग्राउंड फ्लोर के एक मकान के ईंट वाले पिलर से बांध दिया था। जैसे ही बच्चों ने हांडी तोड़ने के लिए रस्सी खींची, दबाव के कारण वह ईंटों का पिलर ढह गया और ठीक नीचे खड़े 7 साल के रुद्र कदम के सिर पर जा गिरा। उसे तुरंत मालवणी जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मालवणी: मातम में बदला दही हांडी का जश्न, खंभा गिरने से 7 साल के रुद्र की मौत
How did you feel about this news?

Loading comments...