मुंबई (मलाड):भारत सरकार के सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय - क्षेत्रीय कार्यालय, मुंबई) द्वारा मालवणी क्षेत्र की विभिन्न सोसायटियों और आसपास के इलाकों में ‘असंगठित क्षेत्र के उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण’ (Annual Survey of Unincorporated Sector Enterprises) किया जा रहा है। इस संबंध में मंत्रालय की ओर से संबंधित सोसायटियों के चेयरमैन व सेक्रेटरी तथा मालवणी पुलिस स्टेशन को आधिकारिक सूचना पत्र जारी किया गया है।
सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश
• देशभर में जनवरी 2026 से दिसंबर 2026 तक चलाए जा रहे इस सर्वेक्षण का उद्देश्य विनिर्माण (Manufacturing), व्यापार (Trade) और सेवा क्षेत्र (Service Sector) से जुड़े असंगठित प्रतिष्ठानों के आर्थिक और परिचालन संबंधी आंकड़े एकत्र करना है।
• देश की जीडीपी (GDP) में असंगठित क्षेत्र का बड़ा योगदान है। इन आंकड़ों का उपयोग केंद्र और राज्य स्तर पर विकास योजनाओं तथा नीति निर्माण (Policy Formulation) के लिए किया जाएगा।
प्रभावित क्षेत्र और सोसायटियां:
मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार यह सर्वेक्षण आरएससी-8 रोड, मालवणी (मलाड पश्चिम, मुंबई) स्थित निम्नलिखित सोसायटियों के क्षेत्र में किया जाएगा:
1. मालवणी अनुराग (प्लॉट 29)
2. मालवणी आदर्श (प्लॉट 28)
3. श्री सिद्धिविनायक (प्लॉट 27)
4. मालवणी साई धाम (प्लॉट 25)
5. मालवणी ओमकार साई (प्लॉट 24)
नियुक्त अधिकारी और संपर्क विवरण:
इस क्षेत्र में डेटा संग्रहण के लिए भारत सरकार की ओर से श्री वैभव एन. खेडकर (सांख्य मित्र) को नियुक्त किया गया है। किसी भी प्रकार की पुष्टि या जानकारी के

Loading comments...