BREAKING
FAC News
Back

मढ में अवैध निर्माण की २४,००० फाइलें गायब!.. आरटीआई में खुलासा कोर्ट ने दिया मामला दर्ज करने का आदेश

| | views
मढ में अवैध निर्माण की २४,००० फाइलें गायब!.. आरटीआई में खुलासा कोर्ट ने दिया मामला दर्ज करने का आदेश
मढ में अवैध निर्माण की २४,००० फाइलें गायब!.. आरटीआई में खुलासा कोर्ट ने दिया मामला दर्ज करने का आदेश……… मुंबई…राज्य सरकार निरंकुश तरीके से चल रही है। प्रशासन में फाइलें गायब हो रही हैं, मगर किसी को भी इसकी परवाह नहीं है। ताजा मामले में मालाड स्थित मढ के तटीय क्षेत्र (सीआरजेड) इलाके की निर्माण कार्यों से जुड़ी करीब २४ हजार फाइलें गायब हो गई हैं। यह जानकारी सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी से सामने आई है। गत सप्ताह उच्च न्यायालय में इसकी जानकारी दी गई। इस पर अदालत ने आश्चर्य जताते हुए पूछा कि इतनी बड़ी संख्या में दस्तावेज आखिर गायब वैâसे हो गए? साथ ही फटकार लगाते हुए उपनगर के जिलाधिकारी से इसका स्पष्टीकरण भी मांगा। हाई कोर्ट ने आदेश दिया कि एक सप्ताह के भीतर गायब दस्तावेजों की तलाश की जाए। यदि दस्तावेज नहीं मिलते हैं तो इस मामले में अलग से आपराधिक मामला दर्ज किया जाए। दरअसल, सीआरजेड इलाके में बने बंगले या अन्य निर्माणों को कानूनी साबित करने के लिए नकली नक्शे तैयार किए जाने का घोटाला पहले ही उजागर हुआ था। इस घोटाले की जांच उच्च न्यायालय के आदेश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रहा है, लेकिन जांच सही ढंग से न होने पर न्यायालय ने नाराजगी भी जताई थी। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता वैभव ठाकुर की ओर से गायब दस्तावेजों का मुद्दा अदालत के सामने रखा गया। आरटीआई के तहत इस संदर्भ में जानकारी मांगी गई थी। तब उपनगर जिलाधिकारी कार्यालय ने बताया कि अवैध निर्माण से जुड़ी जानकारी गायब हो चुकी है। यह जानकारी याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अभिनंदन वग्यानी और सुमित शिंदे ने अदालत को दी। नकली प्रमाणपत्र जारी किए न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति संदेश पाटील की खंडपीठ ने इस पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि इतने दस्तावेज आखिर गायब कैसे हो गए? उन्होंने पश्चिम उपनगर के अतिरिक्त जिलाधिकारी (अतिक्रमण विभाग) को इस बारे में उपरोक्त आदेश दिए। इससे पहले, २०१९ में भी इन निर्माण कार्यों से जुड़ी जानकारी आरटीआई के तहत मांगी गई थी। उस समय बताया गया था कि इन निर्माणों को दिए गए प्रमाणपत्र नकली हैं। अब इन्हीं से जुड़ी २४ हजार से अधिक फाइलें जिलाधिकारी कार्यालय से गायब हो गई हैं।

How did you feel about this news?

Related News

National

पेट्रोल का शगुन 111

पेट्रोल का शगुन 111
National

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही
National

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………
National

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………
National

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………
National

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………
National

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………
National

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

Comments

Loading comments...

Related News