मुंबई/मीरा-भायंदर:महाराष्ट्र के मीरा-भायंदर (पूर्व) में स्थित तपोवन विद्यालय में एक छात्र द्वारा अपने लंच बॉक्स (टिफिन) में मेथी की भाजी लाने पर स्कूल प्रशासन द्वारा कथित तौर पर ₹50 का जुर्माना लगाने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस घटना के बाद छात्र के अभिभावकों और स्थानीय संगठनों में भारी नाराजगी है। मामला बढ़ने पर मीरा-भायंदर महानगरपालिका (MBMC) के शिक्षा विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूल को 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया है।
जैन समुदाय के पवित्र त्योहार 'पर्युषण पर्व' के दौरान स्कूल प्रशासन ने कथित तौर पर छात्रों को टिफिन में कंदमूल (जैसे प्याज, लहसुन, आलू) और कुछ विशिष्ट खाद्य पदार्थ न लाने के निर्देश दिए थे। इस दौरान एक छात्र अपने घर से टिफिन में मेथी की भाजी लेकर स्कूल आ गया।
परिजनों और शिकायतकर्ताओं का दावा है कि स्कूल ने छात्र के टिफिन में मेथी की भाजी पाए जाने पर ₹50 का जुर्माना वसूला। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, छात्र की नोटबुक (वही) पर 'प्रतिबंधित मेथी की भाजी' का रिमार्क लिखकर उसे स्कूल की कैंटीन से दूसरा खाना दिया गया और उसके बदले पैसे लिए गए, जिसे अभिभावकों ने अप्रत्यक्ष जुर्माना माना है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के पदाधिकारियों ने स्कूल प्रशासन के इस तानाशाही रवैये के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया और शिक्षा विभाग में इसकी आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। मनसे ने कहा कि मेथी की भाजी कोई कंदमूल नहीं बल्कि एक पौष्टिक आहार है और बच्चों के खाने पर इस तरह के धार्मिक नियम थोपना गलत है।
शिकायात पर कड़ा संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूल को नोटिस थमाकर स्पष्टीक

Loading comments...