BREAKING
FAC News
Back

मीरा रोड की इमारत के मीटर रूम में लगी आग… धुएं की चपेट में आने से २१ लोग अस्पताल में भर्ती… दमकल विभाग ने १०४ निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला

Tabish | | views
मीरा रोड की इमारत के मीटर रूम में लगी आग… धुएं की चपेट में आने से २१ लोग अस्पताल में भर्ती… दमकल विभाग ने १०४ निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला

मुंबई...मीरा रोड के गोविंद नगर इलाके में स्थित एक इमारत में शुक्रवार रात को बिजली मीटर रूम में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई और २१ निवासियों को दम घुटने की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। धुएं के चपेट में आने वाले निवासियों में ७ महिला, १० पुरुष और ४ छोटे बच्चों का समावेश है। इनमें ६ वरिष्ठ नागरिक और एक २ महीने की बच्ची है। मीरा-भायंदर महानगरपालिका के अग्निशमन दल के चीफ फायर ऑफिसर प्रकाश बोराडे के अनुसार, घटना जुने पेट्रोल पंप के पीछे स्थित एक्वेरिया नामक सात मंजिली इमारत की है, जहां भूतल के मीटर रूम में रात करीब १:३३ बजे अचानक भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मनपा की दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और १०४ निवासियों को सुरक्षितरूप से बचाकर सीढ़ियों के जरिए बाहर निकाला। निकास द्वार के ठीक सामने आग लगने के कारण निवासियों के लिए इमारत से बाहर निकलने में दमकल कर्मचारीयों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एक घंटे की मशक्कत के बाद देर रात २ बजकर ३३ मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। आग का धुआं इमारत के लगभग सभी घरों में भारी मात्रा में पैâल गया था जिसके चलते २१ निवासियों को दम घुटने और सांस लेने में हो रही दिक्कत के कारण विभिन अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराना पड़ा। दमकल विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, २० लोगों की हालत स्थिर है और कुछ को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। लेकिन एक मरीज की हालत गंभीर बताई जा रही है क्योंकि वह पहले से ही कई बीमारियों से पीड़ित है। हालांकि सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

शॉर्ट सर्किट की आशंका मीटर रूम जलकर खाक

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हादसे में मीटर रूम पूरी तरह जल गया और २२ से २५ बिजली मीटर तथा वायिंरग खाक हो गई। आग के कारण पूरी इमारत में धुआं भर गया, जिससे कई लोगों की जान पर बन आई।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News