यह कार्रवाई 16 सितंबर को एक ग्राहक की शिकायत के बाद की गई।इस खबर की पूरी रिपोर्ट नीचे दी गई खाद्य सुरक्षा निरीक्षकों को जांच के दौरान कैफे में भारी गंदगी और हाइजीन के नियमों का उल्लंघन मिला।मिली कमियां: फूड स्टोरेज एरिया के पास ही यूरिनल (मूत्रालय) पाया गया। इसके अलावा फ्रिज के अंदर मांस के खून के अवशेष, कॉकरोच और मक्खियों का आतंक, गंदा पानी, और खाने-पीने की चीजों को सीधे जमीन/फर्श पर रखकर काम करते हुए पाया गया।ट्रेनिंग की कमी: होटल में काम करने वाले 35 फूड हैंडलर्स में से 34 के पास जरूरी फूड सेफ्टी ट्रेनिंग नहीं थी। इसके साथ ही पानी की जांच रिपोर्ट और सैनिटेशन रिकॉर्ड भी गायब थे।आगे की कार्रवाई:FDA ने निलंबन अवधि के दौरान प्रतिष्ठान को भोजन खरीदने, बनाने, स्टोर करने और बेचने जैसी सभी गतिविधियों को तुरंत रोकने का आदेश दिया है। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, इस ऐतिहासिक रेस्टोरेंट का लाइसेंस तभी बहाल (restore) किया जा सकेगा जब वे इन सभी कमियों को पूरी तरह सुधार लेंगे और FDA दोबारा जांच में संतुष्ट होगा।
महाराष्ट्र FDA ने मुंबई के कोलाबा में स्थित 100 साल पुराने प्रसिद्ध 'ओलंपिया कॉफी हाउस' (Olympia Coffee House) का फूड लाइसेंस निलंबित (suspend) कर दिया है।
How did you feel about this news?

Loading comments...