BREAKING
FAC News
Back

महाराष्ट्र के स्कूलों में दिवाली की छुट्टियों की घोषणा: 2 से 16 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल.........

Tabish | | — views
महाराष्ट्र के स्कूलों में दिवाली की छुट्टियों की घोषणा: 2 से 16 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल.........

मुंबई: महाराष्ट्र में स्कूली छात्रों के लिए दिवाली की छुट्टियों का इंतजार खत्म हो गया है। राज्य सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए दिवाली की छुट्टियों के आधिकारिक टाइमटेबल (वेळापत्रक) की घोषणा कर दी है।

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सामने आई जानकारी के अनुसार, राज्य के सभी मान्यता प्राप्त प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में 2 नवंबर 2026 से दिवाली की छुट्टियां शुरू होंगी। यह छुट्टियां 15 नवंबर तक चलेंगी और 16 नवंबर 2026 को सभी स्कूल फिर से खोल दिए जाएंगे।

यह निर्णय निजी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों पर भी समान रूप से लागू होगा। शिक्षा विभाग द्वारा जारी इस परिपत्रक (सर्कुलर) के बाद अब छात्र और उनके परिवार अपनी दिवाली की छुट्टियों और यात्राओं का नियोजन (प्लानिंग) आसानी से कर सकेंगे।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News