BREAKING
FAC News
Back

महाराष्ट्र में क्या होने जा रहा है बड़ा खेला? फडणवीस के बाद अब अशोक चव्हाण ने भी दिया उद्धव ठाकरे को ऑफर, जानें क्या कहा?

| | views
महाराष्ट्र में क्या होने जा रहा है बड़ा खेला? फडणवीस के बाद अब अशोक चव्हाण ने भी दिया उद्धव ठाकरे को ऑफर, जानें क्या कहा?
महाराष्ट्र में क्या होने जा रहा है बड़ा खेला? फडणवीस के बाद अब अशोक चव्हाण ने भी दिया उद्धव ठाकरे को ऑफर, जानें क्या कहा?………. मुंबई: महाराष्ट्र में बड़े सियासी खेला की अटकलों के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने अब उद्धव ठाकरे को सरकार में शामिल होने का न्योता दिया है। बीजेपी के राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण ने कहा है कि उद्धव ठाकरे आएं तो अच्छा होगा। गौरतलब हो कि मानसून सत्र में अंबादास दानवे की विदाई के मौके पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को सत्तापक्ष में आने का ऑफर दिया था। इसके बाद दोनों नेताओं की विधान परिषद के सभापति के कक्ष में मिले। इससे सियासी पारा चढ़ गया था। यह सिलसिला यहीं पर नहीं रुका था। फडणवीस और आदित्य ठाकरे की एक होटल में भी मुलाकात हुई थी। इसके बाद यह कहा जा रहा था कि शिवसेना यूबीटी और बीजेपी फिर से करीब आने वाले हैं। अब चव्हाण ने उद्धव ठाकरे को सरकार में आने का निमंत्रण देकर खलबली मचा दी है। अशोक चव्हाण ने लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़ी थी। इसके बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए थे। चव्हाण ने दिया सीधा प्रस्ताव पूर्व सीएम और बीजेपी नेता अशोक चव्हाण ने भी उद्धव को सीधा प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा कि अगर उद्धव ठाकरे आएं, तो अच्छा होगा। चव्हाण ने कहा कि राजनीति में दोस्त रातों रात दुश्मन बन जाते हैं और दुश्मन रातों रात दोस्त। चव्हाण के बयान ने उन अटकलों और हवा दे दी है। जिनमें यह कहा जा रहा है कि क्या उद्धव और फडणवीस फिर साथ आएंगे। यह सब ऐसे वक्त पर हो रहा है जब शिवसेना यूबीटी और मनसे के साथ मिलकर स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। शनिवार को सीएम फडणवीस और आदित्य ठाकरे के एक ही होटल में देखे जाने पर भी काफी चर्चा हुई थी। तब दोनों दलों ने स्पष्ट किया कि यह महज एक संयोग था महाराष्ट्र में बदलेंगे समीकरण स्थानीय निकाय चुनावों में एक बार फिर से सियासी समीकरण बनने की संभावना व्यक्त की जा रही है। अगर उद्धव बीजेपी के साथ नहीं जाते हैं और वे अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर लड़ते हैं तो महाराष्ट्र में वोट पैटर्न बदल सकता है। उद्धव ठाकरे के पास अभी तीन विकल्प हो गए हैं। पहला एमवीए में रहना, दूसरा राज के साथ जाने का है। तीसरा बीजेपी के संभावना तलाशने का। जिसका ऑफर फडणवीस ने दिया था। महाराष्ट्र की वर्तमान राजनीति में सबसे ज्यादा मुश्किल एकनाथ शिंदे के सामने हैं। उनके कई मंत्री विवादों में घिरे हैं हालांकि माणिकराव काेकाटे के रमी वीडियो प्रकरण से फिलहाल शिंदे के मंत्री की चर्चा कम हो गई है।

How did you feel about this news?

Related News

National

पेट्रोल का शगुन 111

पेट्रोल का शगुन 111
National

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही
National

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………
National

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………
National

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………
National

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………
National

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………
National

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

Comments

Loading comments...

Related News